जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर
श्रीनगर। साउथ कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पुलवामा के टिकेन गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर लियाकत अहमद को ढेर कर दिया गया है। इसके अलावा एक और आतंकी जो मारा गया है वह भी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा हुआ था। दूसरे आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आतंकियों के पास सुरक्षाबलों को भारी संख्या में गोला बारूद और दूसरे हथियार भी बरामद हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications