जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी, तीन दिन में 9 आतंकियों का सफाया

बारामूला। जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। हफ्ते की शुरुआत के तीन दिनों में अब तक नौ आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकी किस संगठन से जुड़े थे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुठभेड़ नॉर्थ कश्‍मीर के तहत आने वाले बारामूला के बिनेर गांव में चल रही है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से कासो लॉन्‍च किया गया। यह सर्च ऑपरेशन देखते ही देखते उस समय एनकाउंटर में बदल गया जब आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई। अभी तक‍ एनकाउंटर में किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है यहां पर तीन से चार आतंकी छिपे हो सकते हैं।

jammu-kashmir-baramulla

बडगाम और शोपियां के बाद अब बारामूला

यह लगातार तीसरा दिन है जब घाटी में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है। इससे पहले सोमवार को बडगाम और मंगलवार को शोपियां में मुठभेड़ हुई थी। दोनों ही जगहों पर सुरक्षाबलों ने तीन-तीन आतंकियों को ढेर किया था। शोपियां में हुई मुठभेड़ में राज्‍य के आईपीएस ऑफिसर का भाई भी मारा गया था। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच ही पहले बडगाम, फिर शोपियां और अब बारामूला में एनकाउंटर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सुरक्षाबलों की ओर से लगातार घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान की सेना की ओर से रविवार को एलओसी पर सीजफायर तोड़ा गया था। पाक सेना ने जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी और कठुआ जिले में रविवार को फायरिंग की थी। हालांकि इस फायरिंग में किसी की भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। घाटी में 18 जनवरी से ही आतंकियों की ओर से उथल-पुथल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+