कुलगाम: काजीगुंड में मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया
श्रीनगर। घाटी में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने अब अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षबलों को आतंकियों के खिलाफ ऑल आउट ऑपरेशन लगातार जारी है, सुरक्षाबलों नेे आतंकियों के दो ठिकानों पर हमला बोल दिया है, कुलगाम के काजीगुंड और पुलवामा के त्राल में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार आतंकी यहां छिपे हैं, इसकी जानकारी मिलने के बाद सेना ने यहा ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक एक आतंकी को मार गिराया गया है।

अवंतीपुरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए कासो ऑपरेशन शुरू किया है, इस ऑपरेशन में पुलिस, सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। वहीं कुलगाम के काजीगुंड के वाल्टेंगू में भी भी सेना का ऑपरेशन जारी है, यहां सेना ने आतंकियों को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि घाटी में लगातार सेना आतंकियों के सफाए का अभियान चला रही है। अभी तक सेना के ऑपरेशन में कुल 170 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।
सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत हिजबुल मुजाहिद्दीन के 43 आतंकियों को, लश्कर तैयराब के 51 आतंकियों को, जैश ए मोहम्मद के 15 आतंकियों को अभी तक मार गिराया है। इसके साथ ही 69 अन्य आतंकियों को भी सेना ने ढेर किया है जिनके बारे में जानकारी अभी हासिल करना बाकी है, इन तमाम आतंकियों का संबंध अलग-अलग आतंकी संगठनों से है। गौरतलब है कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमे आतंकी घाटी के लोगों को धमकी देते नजर आ रहे हैं कि वह सेना व राजनीतिक दलों का साथ नहीं दें।
इसे भी पढ़ें- जिनेवा में भारत की दो-टूक, पीओके से अपना कब्जा हटाए पाकिस्तान












Click it and Unblock the Notifications