अनंतनाग में सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ अनंतनाग के बागगेंद्र मोहल्ला में हुई। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि यहां कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया, लेकिन इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

आतंकियों की हुई पहचान
एनकाउंटर के बाद मौके से आतंकियों के पास से हथियार, गोला, बारूद बरामद किया गया है। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान हो गई है। दोनों आतंकियों के नाम सफदर अमीन भट और बुरहान अहमद गनी है। इनके पास से एक एके राइफल और एक एसएलआर बरामद की गई है। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं एनकाउंटर की वजह से अनंतनाग में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
इस साल 68 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल में अबतक कुल 68 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारे गए 68 आतंकवादियों में से 27 जैश-ए-मोहम्मद के हैं, जिनमें से 19 पुलवामा आतंकी हमले के बाद मार गिराए गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा 18 फरवरी को कामरान, 11 मार्च को मुशशीर अहमद खान और 11 मार्च को ही सज्जाद भट को मार गिराया गया था।
45 दिम में पुलवामा के आतंकी ढेर
सूत्र के अनुसार, पुलवामा हमले के 45 दिनों के भीतर हमले में शामिल पूरी जैश टीम तकनीकी और मानव खुफिया आधारित अभियानों के संयोजन के माध्यम से बेअसर कर दी गई। इसमें जैश कैडर की गिरफ्तारी और निर्वासन भी शामिल है जो किसी भी तरह से ऑपरेशन में शामिल थे। पुलवामा हमले के बाद हमले में सीधे तौर पर शामिल चार जैश आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि चार अन्य को विभिन्न अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर घाटी में 40 जैश के जमीनी समर्थकों से पूछताछ के जरिए इनपुट हासिल किए गए।












Click it and Unblock the Notifications