जम्मू-कश्मीर: बडगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को जिंदा पकड़ा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बडगाम के चदूरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को को हथियारों के साथ जिंदा पकड़ लिया है। बडगाम में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलियां चलाईं थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इलाके को घेर कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    Encounter in kashmir: Budgam Encounter में एक Terrorist ढेर, 1 जिंदा आतंकी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Encounter between security forces and terrorists in Chadoora area of Budgam in Jammu Kashmir

    आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान इलाके की घेराबंदी करने के बाद चदूरा में मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में आतंकियों पर गोलियां चलाईं। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को जिंदा पकड़ लिया है।

    जिंदा पकड़े गए आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल और अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। इलाके में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे। वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान, जो जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अपने कैंप से एके-47 मैगजीन के साथ भाग गया था, उसे शुक्रवार को राजौरी जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

    14वीं एसएसबी बटालियन का एक जवान अल्ताफ हुसैन मंगलवार (13 अक्टूबर) को नौगाम इलाके में कैंप से फरार हो गया था। पुलिस ने कहा, सएसबी 14वीं बटालियन के कमांडेंट द्वारा चादूरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि जवान अपनी एके-47 सर्विस राइफल की मैगजीन के साथ भाग गया है। फरार फौजी को राजौरी जिले के मंजकोते इलाके में गिरफ्तार किया गया, जहां का वह मूल रूप से रहने वाला है। मंजकोते पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+