दंतेवाड़ा में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़, 4 नक्सली मारे गए
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें चार नक्सली मारे गए हैं।
इनमें नक्सलियों की एक महिला कमांडर भी शामिल है। इस कार्रवाई में एक सीआरपीएफ जवान के भी घायल होने की खबर है।

महिला कमांडर समेत मारे गए 4 नक्सली
दंतेवाड़ा के पुलिस सुपरीटेंडेंट कमलोचन कश्यप ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला रिजर्व ग्रुप की टीम मिलकर डब्बा-कुन्ना की पहाड़ियों पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी।
दंतेवाड़ा के एसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं वहीं एक जवान घायल हुआ है।
एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी डब्बा और कन्ना गांव में नक्सली छुपे हुए हैं। जिसके बाद सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला रिजर्व ग्रुप की टीमों ने एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़
बता दें की डब्बा और कन्ना गांव दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित हैं। ये दोनों गांव पहाड़ी पर हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ये इलाका करीब 500 किलोमीटर दूर है।
दंतेवाड़ा के एसपी ने बताया कि डब्बा गांव में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के एक ग्रुप ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी पलटवार किया।
नक्सलियों के पास से मिले हथियार और विस्फोटक
इस मुठभेड़ में एक महिला समेत चार नक्सली मारे गए। सुरक्षा बलों को इनके पास से आधुनिक हथियार और विस्फोटक मिले हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला कमांडर भी शामिल है।
इस कार्रवाई में सीआरपीएफ के एक जवान घायल हुए हैं। जिनको तुरंत ही इलाज मुहैया कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है।











Click it and Unblock the Notifications