कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, मेजर समेत 4 जवान घायल
Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार (27 जुलाई) की सुबह मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में LOC के पास जंगली एरिया में हुई है।
आतंकवादियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं, मेजर समेत 4 जवान घायल हुआ हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर मुताबिक, फायरिंग में एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LOC के पास जंगली इलाके में यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चल रहे थे।
उसी वक्त पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम आतंकियों के एक समूह को भारतीय क्षेत्र में घुसने में मदद कर रही थी। तभी सुरक्षाबलों से आतंकियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।
सेना के जवानों ने आतंकवादियों की इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया। खबर के मुताबिक, सेना के जवानों एलओसी के पास आठ पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, मेजर समेत चार जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ आतंकियों के जंगलों में भागने की आशंका है।
फरार आतंकियों की तलाश की जा रही है और सेना के और जवानों को इलाके की ओर भेजा गया है। खुफिया सूचना है कि कई पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में छिपे हुए हैं।
इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ठिकाने का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। आपको बता दें कि इससे पहले 24 जुलाई को कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जो रात भर चली थी।












Click it and Unblock the Notifications