राहुल बने अध्यक्ष तो भावुक मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी को किया सैल्यूट

Recommended Video

    Rahul Gandhi के Congress President बननें पर भावुक हुए Manmohan Singh | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस मौके पर उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपने अनुभव को साझा किया, उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के साथ मिलकर मैंने 19 साल तक काम किया। दस साल तक सरकार के दौरान उनके सहयोग से देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने में हमने लगातार काम किया और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

    हमने गरीबों को गरीबी से बाहर निकाल

    हमने गरीबों को गरीबी से बाहर निकाल

    इस मौके पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के पत्र का जिक्र किया जिसे उन्होंने इंदिरा गांधी को लिखा। मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं सोनिया जी के साथ 19 साल तक जुड़ा रहा और उनके साथ मिलकर काम किया, सोनिया गांधी ने कांग्रेस को काफी मजबूत नेतृत्व दिया। इस दौरान देश का विकास दर सबसे ज्यादा रहा, 140 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। दस साल के कार्यकाल के दौरान मनरेगा, आरटीआई जैसे कई बड़े सामामजिक सरोकार से जुड़े कदम सोनिया जी के मार्गदर्शन में लिए गए।

    राहुल पर जताया भरोसा

    राहुल पर जताया भरोसा

    हम सोनिया जी को सैल्यूट करते हैं, उन्होंने 19 साल तक पार्टी को मजबूत नेतृत्व दिया। राहुल जी कांग्रेस के भीतर नई आस्था, भरोसा लेकर आते हैं। वह आज कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं। भय की राजनीति को खत्म करने के लिए राहुल गांधी की जरूरत है। हमे अभी लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है। राहुल जी आप पूरे देश में घूमे हैं और आपको पता है कि देश की क्या हालत है। मुझे पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस नई उंचाइयों पर ले जाएंगे।

    सोनिया ने दी शुभकामनाएं

    सोनिया ने दी शुभकामनाएं

    इस मौके पर बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें प्रमाण पत्र मिलने पर मैं उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद देती हूं। सोनिया ने कहा कि आज मैं आखिरी बार आपको कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संबोधित कर रही हूं, एक नया दौर, एक नए नेतृत्व की उम्मीद आपके सामने है।

    इसे भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का पहला भाषण, भाजपा के लोग देश में आग लगा रहे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+