ऑक्सफोर्ड और भारत बायोटेक के टीकों को नहीं मिली इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (coronavirus) के कई टीकों का ट्रायल चल रही है। वह कुछ वैक्सीन (coronavirus vaccine) निर्माताओं ने सरकार से इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार नेऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक टीकों के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी नहीं दी है। बता दें कि ब्रिटेन ने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की ओर से आज बुधवार को फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के इमरजेंसी इस्तेमाल के अनुरोध पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। आज की मीटिंग में सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक से मिले अतिरिक्त डाटा पर विचार-विमर्श किया। कंपनियों ने जो अतिरिक्त डाटा सौंपा है, उसकी पर समीक्षा की जा रही है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अगली मीटिंग 1 जनवरी को होगी।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को आज कोविड -19 टीके के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) की अनुमति नहीं दी। नियामक ने वैक्सीन निर्माताओं से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। फाइजर (Pfizer) की ओर से और समय दिए जाने का अनुरोध किया गया था। भारत के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रोजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को यूनाइटेड किंगडम ने मंजूरी दे दी है। इसलिए अब भारत में भी इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद ज्यादा है।
भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, शुरुआत में भारत में कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराक का भंडारण किया गया है, जबकि 2021 के अंत तक 30 करोड़ खुराक बनाने की तैयारी है। भारत में सरकार की ओर से वैक्सीन देने की तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं। शुरुआत में मुख्य रूप से 30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने का फोकस है, जिसमें कोरोना वॉरियर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, कोरोना वॉरियर्स, 50 की उम्र से अधिक वाले लोग और बीमार लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications