Air India: एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पुणे से आ रही थी दिल्ली
एयर इंडिया फ्लाइट की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट पुणे से दिल्ली आ रही थी।

Air India: फ्लाइट्स में खराबी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर एयर इंडिया फ्लाइट की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट पुणे से दिल्ली आ रही थी। इसी बीच संदिग्ध विंडशील्ड दरार के बाद फ्लाइट को सामान्य रूप से इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
वहीं, इससे पहले आज ही स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। कॉकपिट में झूठे अलर्ट के बाद मंगलवार को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या एसजी-8373 (दिल्ली-श्रीनगर) को वापस दिल्ली में उतारा गया।
इमरजेंसी लैडिंग को लेकर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर उड़ान दिल्ली लौट आई है, क्योंकि कॉकपिट में आग लगने की चेतावनी वाली लाइट जल रही थी। लाइट जलने के बाद कैप्टन द्वारा किए गए प्रयासों से बाद में वह बुझ गई थी, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरा गया।
स्पाइसजेट ने बताया कि AFT कार्गो में आग या धुएं की कोई खबर नहीं थी। प्लेन के लैंड होने के बाद जब कॉकपिट खोलकर देखा गया तो कुछ भी ऐसा नहीं पाया गया। इस तरह माना जा रहा है कि यह फॉल्स वार्निंग यानी गलत चेतावनी थी।
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-8373 को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, क्योंकि कॉकपिट में एएफटी कार्गो आग की अलर्ट लाइट जगमगा रही थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट पर कुल 140 यात्री थे।
इससे पहले फरवरी में पटना एयरपोर्ट से अमृतसर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग कर उतारा गया था, हालांकि उसके बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें- आंखों पर नहीं होगा यकीन! 1975 में ऑटो से भी सस्ता था फ्लाइट का सफर! 48 साल पुराना टिकट वायरल












Click it and Unblock the Notifications