आंखों पर नहीं होगा यकीन! 1975 में ऑटो से भी सस्ता था फ्लाइट का सफर! 48 साल पुराना टिकट वायरल
Flight Ticket Viral: सोशल मीडिया पर 48 साल पुराना फ्लाइट का टिकट वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि आखिर उस वक्त इतना कम किराया था।

लोगों ने अपनी आंखों से महंगाई बढ़ती देखी है। खाने पीने की रोजमर्रा चीजों के अलावा पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। मौजूदा वक्त में अतीत के पन्नों को पलटकर देखें तो हर चीज के दाम तेजी से बढ़ हैं, लेकिन आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि 1975 में एक फ्लाइट का टिकट कितना हो सकता है?
क्या आपको पता है एक वक्त ऐसा भी था, जब फ्लाइट में सफर करना ऑटो से भी सस्ता होता था, शायद आपको इस पर यकीन ना हो, लेकिन यह एक दम सच है। ट्विटर पर एक फ्लाइट का पुराना टिकट वायरल हो रहा है, जो कि साल 1975 का बताया जा रहा है।
जब आप इस टिकट की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे कि आखिर कितनी तेजी से महंगाई ने रफ्तार पकड़ी है। उस वक्त लोग सिर्फ 85 रुपए में हवाई सफर किाय करते थे। और इसका सबूत एयर इंडिया का 48 साल बाद सबके सामने आया है।
वायरल टिकट मुंबई से गोवा की फ्लाइट का है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। दशकों पुराने इस टिकट की फोटो को ट्विटर पर @IWTKQuiz नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। जिसे देखकर यूजर काफी हैरान हैं। इस पोस्ट को 43 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा हैं।
टिकट के कैप्शन में लिखा है- 1975 का इंडियन एयरलाइंस का टिकट। ₹85 में बॉम्बे से गोवा! इस पोस्ट के कमेंट में लोग अपनी-अपनी यादें भी साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे याद है कि मैंगलोर से बंबई का किराया 280 रुपये था और 1974 में जब मैं पहली बार गया तब 8 साल के बच्चे का 140 रुपए किराया था।
ऐसे ही एक और यूजर ने बताया कि बॉम्बे से अहमदाबाद 1982 में 200 रुपए टिकट था। दूसरे यूजर ने लिखा- खैर, मुझे याद है कि मुंबई से गोवा तक का किराया 435 रुपए साल 1988 सितंबर में थे।
जानिए आज कितना है किराया?
ये तो हो गई 48 साल पहले फ्लाइट में सफर की बात, लेकिन अगर आप आज के वक्त में मुंबई से गोवा की फ्लाइट का टिकट बुक करेंगे, तो इसके लिए आपको किराया 1766 रुपये से लेकर 4 हजार रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications