दक्षिण कश्मीर में IAF तैयार कर रही है इमरजेंसी हवाई पट्टी, युद्ध की स्थिति में हो सकेगी जेट्स की लैंडिंग
श्रीनगर। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के दौरान ही दक्षिण कश्मीर में 3.5 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप यानी हवाई पट्टी का निर्माण शुरू कर दिया है। यह एयरस्ट्रिप दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में नेशनल हाइवे नंबर 44 पर तैयार हो रही है। इस एयर स्ट्रिप के तैयार हो जाने के बाद किसी भी इमरजेंसी हालत में फाइटर जेट्स की लैंडिंग कराई जा सकती है। एक तरह से यह आईएएफ का इमरजेंसी रनवे होगा।

Recommended Video
पुलवामा हमले वाले रास्ते पर एयर स्ट्रिप
इस तरह की एयर स्ट्रिप की कश्मीर में अहमियत कई गुना बढ़ जाती है। यहां से पाकिस्तान और चीन दोनों का ही बॉर्डर बस कुछ किलोमीटर दूर है। अगर कोई युद्ध जैसी स्थिति होती है या फिर संघर्ष के हालात होते हैं तो फिर यह रनवे न सिर्फ आईएएफ बल्कि इंडियन आर्मी को भी बड़ी मदद कर सकता है। नेशनल हाइवे 44 वही रास्ता है जहां पर 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के काफिले को पुलवामा में निशाना बनाया था। अगर अब कोई भी पुलवामा जैसा आतंकी हमला होता है तो इस एयर स्ट्रिप का प्रयोग रणनीतिक तौर पर दुश्मन को जवाब देने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं के बीच भी इस हवाई पट्टी का प्रयोग राहत और बचाव कार्य के समय किया जा सकेगा।
हाइवे जोड़ता लद्दाख को कश्मीर घाटी से
यह रनवे स्ट्रिप ऐसे समय में तैयार हो रही है जब लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव पिछले एक माह से जारी है। एनएच 44 ही लद्दाख को कश्मीर घाटी और बाकी देश से जोड़ता है। 3.5 किलोमीटर लंबी यही हवाई पट्टी श्रीनगर-बनिहाल हाइवे पर है। सूत्रों के मुताबिक इस हवाई पट्टी के निर्माण का फैसला साल 2017 में लिया गया था। इस तरह की एयर स्ट्रिप फिलहाल 12 और राज्यों में तैयार की जाएंगी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में भी ऐसी एयर स्ट्रिप का निर्माण कार्य जारी है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications