Emergency : 'राहुल गांधी रद्दी हैं, उन्हें केवल कुर्सी चाहिए', जानिए कंगना रनौत ने क्यों कहा ऐसा?
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तगड़ा वार किया है। 'इंडिया टुडे' के एक खास कार्यक्रम में अभिनेत्री ने राहुल गांधी को 'रद्दी' करार दे दिया।
आपको बता दें कि वो वहां अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन के लिए गई थीं। मालूम हो कि उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है।

इस फिल्म को लेकर कंगना लगातार विवादों में भी हैं क्योंकि कुछ सिख संगठनों ने उनकी इस फिल्म पर आपत्ति भी जताई है क्योंकि उनका कहना है कि इस फिल्म सिखों के खिलाफ गलत चीज दिखाई गई है। यही नहीं कंगना को सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है, जिसके लिए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी ली है।
कार्यक्रम में जब उनसे राहुल गांधी पर सवाल किया गय़ा तो उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी से प्रेम है, वो कुर्सी के पीछे भागने वाले व्यक्ति हैं, उनका काम और बर्ताव दोनों ही रद्दी है।' कंगना ने राहुल के लिए अंग्रेजी के Total mess शब्द का प्रयोग किया।'
देश की 'आयरन लेडी' इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना देश की 'आयरन लेडी' इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। जब उनसे पूछा गया कि 'क्या राहुल गांधी अपनी दादी की तरह ही काम करते हैं तो इस पर कंगना ने झटाक से उत्तर दिया 'ओह प्लीज, देश से इतना बड़ा मजाक तो ना ही कीजिए, कोई तुलना हो ही नहीं सकती है। ना तो उनकी कोई विचारधारा है और ना ही उनका काम प्रभावशाली है, वो पूरी तरह से बेकार और रद्दी हैं। '
ध्रुवीकरण करने वाली शख्सियत थीं इंदिरा गांधी
इंदिरा गांधी के लिए कंगना ने कहा कि 'उनकी विचारधारा और राजनीति उनके पिता जवाहरलाल नेहरू से अलग थी, वो उदारवादियों की प्रिय थीं। उनकी लाइफ में बहुत सारे ग्रे शेड्स थे और वो ध्रुवीकरण करने वाली शख्सियत थीं।'
'बहुत नफरत भी झेली, वो समाजवादी नहीं थीं'
'उन्हें बहुत ज्यादा प्यार भी दिया गया और उन्होंने बहुत नफरत भी झेली, वो समाजवादी नहीं थीं, वो चमत्कारिक व्यक्तित्व थीं तो वहीं वो ऐसी नेता भी थीं, जो कि घर से बाहर निकलते वक्त लोगों के जूतों की भी शिकार होती थी, लोगों को बस चलता तो वो उन्हें नोंच लेते। तो सोचिए एक ही इंसान को प्यार भी मिला और नफरत भी। मेरी फिल्म इमरजेंसी केवल इंदिरा को ही परिभाषित नहीं करती बल्कि उस लम्हे को भी बताती है, जब देश में आपातकाल लगा था।'
लगता है कि वो कोई ड्रग्स लेते हैं: कंगना रनौत
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब कंगना ने राहुल गांधी पर इस तरह का वार किया है, इससे पहले संसद सत्र के दौरान जब राहुल गांधी ने संसद में भाषण दिया था तो उसके बाद कंगना ने कहा था कि 'लगता है कि वो कोई ड्रग्स लेते हैं इसलिए अनाप-शनाप बातें करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications