इमरजेंसी एक्ट्रेस Kangana Ranaut को गांधी परिवार में कौन हैं पसंद? एक्ट्रेस ने नाम के साथ वजह भी बताई

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस मीडिया से काफी मुखातिब हो रही हैं। इस दौरान वो फिल्म के साथ-साथ कई और टॉपिक पर भी खुलकर बोल रही हैं।

इस बीच अब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इन अनुभवों के आधार पर उन्होंने गांधी परिवार के भाई-बहन के स्वभाव में बड़ा अंतर भी बताया। कंगना के कहा कि उनको राहुल गांधी के मुकाबले प्रियंका गांधी अच्छी लगती हैं।

Kangana Ranaut

इमरजेंसी देखने के लिए किया राहुल-प्रियंका को इनवाइट

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के लिए बड़े लेवल पर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने खुद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है और डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने राहुल और प्रियंका गांधी को खासतौर से फिल्म देखने के लिए इनवाइट किया है।

कंगना ने बताया प्रियंका से मुलाकात का एक्सपीरियंस

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रियंका गांधी से मुलाकात को बेहद पॉजिटिव बताया। उनके मुताबिक प्रियंका गांधी बेहद विनम्र और समझदार स्वभाव की हैं। एक इंटरव्यू में कंगना ने साझा किया कि उन्होंने प्रियंका को फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां, शायद मैं देखूंगी।"

संसद में प्रियंका से मुलाकात को दोहराते हुए कंगना रनौत कहती हैं, "वो बहुत प्यारी और काइंड नेचर की महिला हैं। जो बोलती हैं, सही बोलती हैं। उनके स्वभाव में मैच्योरिटी है।"

राहुल गांधी के बारे में कंगना ने क्या कहा?

दूसरी तरफ राहुल गांधी के व्यवहार ने कंगना को निराश किया। कंगना ने कहा, "राहुल गांधी को देखकर उन्होंने बस एक हल्की मुस्कान दी और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए। उन्हें शिष्टाचार का ज्ञान नहीं है।"

यह पहली बार नहीं है, जब कंगना ने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की हो। इससे पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर राहुल गांधी के अडानी ग्रुप और केंद्र सरकार पर निशाना साधने के दौरान भी कंगना ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी। कंगना ने उन्हें "सबसे खतरनाक और विध्वंसक व्यक्ति" कहा था।

ये भी पढ़ें: 'मुझसे बड़ी गलती हो गई' Kangana Ranaut ने 'इमरजेंसी' को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

प्रियंका गांधी बेहतर क्यों?

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का मानना है कि प्रियंका गांधी अपनी बात को गंभीरता से रखती हैं। संसद में भी उनके भाषण और व्यवहार ने प्रभावित किया। प्रियंका ने एक सांसद को टोका जरूर, लेकिन राहुल की तरह गुस्सा जाहिर नहीं किया।

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया क्यों अलग?

कंगना के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनके फिल्म देखने के न्योते को हल्के में लिया। यह स्वाभाविक भी था, क्योंकि इमरजेंसी एक ऐसी घटना पर आधारित है, जो कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के लिए संवेदनशील विषय है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan के साथ अब तक क्यों नहीं की फिल्म? Kangana Ranaut ने बताई वजह

फिल्म और राजनीति का मेल

इमरजेंसी कंगना रनौत के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा भी है। कंगना ने इस फिल्म के जरिए अपनी राजनीतिक छवि को मजबूत करने की कोशिश की है। ऐसे में राहुल गांधी का कंगना के न्योते पर सधी हुई प्रतिक्रिया देना समझ में आता है। यह फिल्म न केवल एक ऐतिहासिक घटना का प्रदर्शन करेगी, बल्कि कंगना की राजनीति और बिजनेस स्ट्रेटजी का भी हिस्सा बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+