Hrithik Roshan की जब कंगना रनौत संग वायरल हुई थी प्राइवेट फोटो, एक्टर ने किया किस तो मचा बवाल
Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। आज यानी 10 जनवरी को एक्टर अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई लेकिन वह विवादों का भी हिस्सा रहे। एक बार ऋतिक की कंगना रनौत के साथ प्राइवेट फोटो वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा।
ऋतिक रोशन का सुजैन खान से साल 2014 में तलाक हो गया था। लेकिन इससे पहले उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा। जिसमें सबसे ज्यादा कंगना रनौत के साथ चर्चा में रहा। ऋतिक और कंगना ने साथ में 'काइट्स' और 'कृष 3' में काम किया। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा था कि ऋतिक रोशन ने उनसे शादी का वादा किया था।

कंगना रनौत ने ये दावा किया था कि ऋतिक ने उन्हें सुजैन खान को छोड़ शादी करने की बात कही थी। लेकिन ऋतिक ने बाद में इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद कंगना रनौत और ऋतिक की कुछ प्राइवेट फोटोज लीक हुई थीं जिसमें एक्टर उन्हें किस करते हुए नजर आए थे। वहीं कंगना उनकी बाहों में खोई हुई थी। इस फोटो ने ऋतिक की शादीशुदा जिंदगी में आग लगा दी थी।
ये भी पढ़ें: 'ये क्या तरीका है?' Hrithik Roshan के सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय को मारा धक्का, वीडियो देख बौखलाए फैंस
ऋतिक और कंगना के बीच का विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को 'सिली एक्स' कह कर पुकारा था। इसके बाद एक्टर ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। जिसके बाद मामला काफी ज्यादा बिगड़ गया। हालांकि इस अफेयर के कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था, जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था।
सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक रोशन ने आज भी उनसे दोस्ती कायम रखी है। दोनों अक्सर पार्टी में एकसाथ मिलते हैं और अपने बच्चों की साथ में देखभाल कर रहे हैं। सुजैन के बाद ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ये जोड़ी अब फैंस के फेवरेट बन चुकी है। कपल आए दिन वेकेशन पर साथ नजर आते हैं। हालांकि कपल ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार












Click it and Unblock the Notifications