Salman Khan के साथ अब तक क्यों नहीं की फिल्म? Kangana Ranaut ने बताई वजह
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। कंगना इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। जहां वो मीडिया को लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान को अपना अच्छा दोस्त बताया। साथ ही खुलासा किया कि उन्होंने अब तक सलमान खान के साथ कभी काम क्यों नहीं किया?
कंगना के फैंस अच्छे से जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ गिने-चुने ही लोग हैं, जिनकी एक्ट्रेस के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। नेपोटिज़्म से लेकर बॉलीवुड के माफियाओं तक बरसने वाली कंगना रनौत की सलमान खान के साथ अच्छी इक्वेशन है। हालांकि कई प्रोजेक्ट्स पर मदद करने के बावजूद उन्होंने अभी तक एक साथ काम नहीं किया है।

सलमान खान को लेकर क्या बोलीं Kangana Ranaut?
अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुलासा किया कि कई प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के मौके मिलने के बावजूद वे अभी तक साथ काम नहीं कर पाए हैं। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कंगना ने सलमान के साथ अपने रिश्ते और उनके साथ काम करने की संभावना के बारे में खुलकर बात की।
ये भी पढ़ें: 'ये उनकी मुर्खता है' Sonu Sood ने कंगना रनौत को लेकर कही ऐसी बात, नहीं खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा
'कई मौके मिले थे, लेकिन किसी तरह....'
जब उनसे भविष्य में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने की संभावना के बारे में पूछा गया। तो कंगना ने बताया कि उन्हें और सलमान को पहले भी साथ काम करने के कई मौके मिले थे, लेकिन किसी तरह, चीजें कभी नहीं बन पाईं। कंगना ने कहा, "सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमें कई मौके मिले हैं, जब हम साथ काम कर सकते थे। लेकिन, आप जानते हैं देख सकते हैं किसी तरह यह कभी एक साथ नहीं आया।
सलमान खान को बताया देश का सबसे बड़ा स्टार
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना ने सलमान को लेकर बात की थी। कंगना ने कहा था कि अगर सलमान जी को देखें उनकी कितनी फैन फॉलोइंग है, उनसे लोग कितना प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि वह इस समय देश में सबसे टॉप पर, सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले स्टार हैं। जिन लोगों को उनसे प्यार है, उनसे प्यार है। अब जिन लोगों की आंखों में वो खटकते हैं, वो तो उनसे नफरत करेंगे। हम उनकी जगह पे होना चाहते हैं या वो उस जगह पे क्यों हैं, तो ऐसे तो लोगों की आंखों में वो खटकेंगे।
ये भी पढ़ें: Emergency Trailer 2: 'मैं ही कैबिनेट हूं' रिलीज हुआ इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर, कंगना रनौत करेंगी युद्धा का ऐलान
17 जनवरी को इमरजेंसी की रिलीज
17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई हैं और उनके कार्यकाल के अंतिम कुछ सालों को दिखाया है, जिसमें इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लूस्टार शामिल है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications