Elvish Yadav: राहुल की डायरी से खुलेंगे एल्विश के राज! बदरपुर से आते थे सांप, पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी
Elvish Yadav News: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों से रेव पार्टी और सांपों की तस्करी के मामले को लेकर विवादों में हैं। अब इस मामले में एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि नोएडा पुलिस को इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी हाथ लगी है।
दावा किया रहा है कि पुलिस को डायरी के कई अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामले में आरोपी राहुल की डायरी से एल्विश यादव के खिलाफ अहम सबूत मिल सकते हैं। पुलिस की दो टीम राहुल की डायरी की जांच कर रही हैं।

इतना ही नहीं पुलिस आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी में है। मालूम हो कि एल्विश यादव से सांपों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी के मामले में पुलिस ने एक बार एल्विश से पूछताछ भी की है। उस वक्त एल्विश ने पूछताछ के दौरान हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का नाम लिया था।
वही इस केस में यह भी पता चला कि रेव पार्टी के लिए सांप और जहर दिल्ली के बदरपुर के पास एक गांव से आता था। दरअसल, नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की रिमांड खत्म होने से पहले उनसे घंटों पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई है।
बता दें कि नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए रेव पार्टी और सांपों की तस्करी के 5 आरोपियों से उनकी रिमांड खत्म होने से पहले पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उनको वापस जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस पूछताछ में एल्विश यादव को लेकर अहम जानकारी सामने आईं। इसी के साथ मुख्य आरोपी राहुल की डायरी भी नोएडा पुलिस को मिली है।
पांचों आरोपियों को नोएडा पुलिस ने 54 घंटे के लिए रिमांड में लिया था, जो रविवार (12 नवंबर) को पूरी हो गई। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सांप और उसका जहर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से आता था। साथ ही आरोपियों को उन-उन जगह पर भी ले जाया गया, जो वायरल वीडियो में दिखी थीं।












Click it and Unblock the Notifications