कोहरे की रात में 30 किमी पैदल चले घर से भागे लड़का-लड़की

बरेली। कहते हैं लोग अपने प्यार को पाने के लिये कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। जी हां सच भी है, शायद इसलिये उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 20 साल का लड़का और 19 साल की लड़की अंधेरी रात को अपने-अपने घर से निकल गये। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दोनों रात भर पैदल चलते रहे और सुबह होते-होते 30 किलोमीटर का सफर तय कर लिया।

पढ़ें- संभोग के दौरान महिला की निकली आवाजें 'ISIS महान है', पड़ोसी ने बुला दी पुलिस

Love

यह सब कुछ अंधेरी रात को हुआ, जब घना कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर घूम रहे कुत्तों ने बार-बार उन्हें काटने के प्रयास किये और तो और ठंडी हवा के झोंके भी बार-बार आते रहे। प्यार में पागल लड़का 10वीं फेल है और लड़की 5वीं तक पढ़ी है। दोनों ने यह कदम केवल इसलिये उठाया, क्योंकि उनके माता-पिता उनकी शादी के ख‍िलाफ थे।

जब घर वालों ने दोनों की शादी से एकदम इंकार कर दिया तो दोनों ने भागने का फैसला किया। दोनों रात को घर से निकले और सुबह तक पैदल चलते रहे। बरेली पुलिस ने इन दोनों को तड़के सुभाष नगर के जंगली इलाकों से पकड़ा। पुलिस ने दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों ने अपनी आप-बीती सुनायी। ये दोनो मझगावन तहसील के अलीगंज के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने उनके घर वालों के हवाले कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+