कंगाल हो रहे एलन मस्क! ट्विटर खरीदना पड़ा महंगा, 14 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, गिनीज बुक में नाम दर्ज
एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। अब वे दूसरे नंबर पर हो गए हैं। पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हो गए। जिन्हें पिछले साल दिसंबर में उन्हें पहले से दूसरे स्थान पर किया था।

Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को रिकॉर्डतोड़ नुकसान हो रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क कंगाल बनने की राह पर हैं। संपत्ति घटने का नया रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क को नवंबर 2021 से 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
पिछले रिकॉर्ड धारक कोरियाई-जापानी अरबपति और सॉफ्टबैंक के संस्थापक मासायोशी सोन थे, जिनकी कुल संपत्ति 2000 में 58.6 बिलियन डॉलर गिरकर फरवरी में 78 बिलियन डॉलर से जुलाई में 19.4 बिलियन डॉलर हो गई थी। गिनीज बुक रिकॉर्ड ने कहा कि 51 वर्षीय बिजनेस एक्जीक्यूटिव की कुल संपत्ति 2021 में 320 बिलियन डॉलर की ऊंचाई से गिरकर जनवरी 2023 में 138 बिलियन डॉलर हो गई। वे फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से पीछे हो गए हैं।
Recommended Video

एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। अब वे दूसरे नंबर पर हो गए हैं। पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हो गए। जिन्हें पिछले साल दिसंबर में उन्हें पहले से दूसरे स्थान पर किया था। जिनकी कुल संपत्ति 10 जनवरी 2023 तक 196.6 बिलियन डॉलर थी।
गिनीज बुक के अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट ट्विटर के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई है। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बावजूद टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी बनी हुई है। इसकी मार्केट कैप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टोयोटा की तुलना में $100 बिलियन से अधिक है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी सरकार के दबाव में ट्विटर ने 2.5 लाख एकाउंट्स को बंद किया, एलन मस्क के दावे ने खोल दी पोल












Click it and Unblock the Notifications