अमेरिकी सरकार के दबाव में ट्विटर ने 2.5 लाख एकाउंट्स को बंद किया, एलन मस्क के दावे ने खोल दी पोल
एलन मस्क ने पत्रकार मैट टैबी की एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "अमेरिकी सरकार की एजेंसी ने पत्रकारों और कनाडाई अधिकारियों सहित 250k खातों को निलंबित करने की मांग की!"

Image: File
एलन मस्क ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने करीब ढाई लाख अकाउंट को बंद करने की मांग की थी। ये अकाउंट कुछ अमेरिकी पत्रकारों और कनाडाई अधिकारियों के थे। मस्क ने ट्विटर फाइल्स में इसका खुलासा किया, जिसे पत्रकार मैट टैबी ने सार्वजनिक किया है।

ट्विटर पर अमेरिकी सरकार ने बनाया दबाव
एलन मस्क ने पत्रकार मैट टैबी की एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "अमेरिकी सरकार की एजेंसी ने पत्रकारों और कनाडाई अधिकारियों सहित 250K खातों को निलंबित करने की मांग की!" आंतरिक ट्विटर पत्राचार की यह नई रिलीज सोशल मीडिया कंपनी और सरकारी एजेंसियों के बीच संबंधों का विवरण देती है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार मैटी टैबी ने ट्विटर पर अमेरिकी सरकार के बढ़ते दबाव का खुलासा किया, जिससे ट्विटर पर रूसी दखल को कम किया जा सके और अमेरिकी कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया जा सके।

ट्विटर ने बैन किए लाखों एकाउंट
पत्रकार टैबी के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के दबाव में, ट्विटर ने लगभग 250,000 अकाउंट को बंद कर दिया था। इनमें पत्रकारों से जुड़े खाते थे। इसके अलावा कुछ अकाउंट्स कोरोना महामारी की उत्पत्ति पर सवाल उठाने वाले और कुछ दो या दो से अधिक चीनी राजनयिकों के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने वाले लोग थे। टैबी ने खुलासा किया कि अमेरिकी विदेश विभाग की खुफिया एजेंसी ग्लोबल एंगेजमेंट सेंटर ने संदिग्ध खातों की एक सूची को मीडिया प्रदान की। रिपोर्ट के मुताबिक ये खाते रूसी लोगों के हैं या प्रॉक्सी खाते थे।

कोरोना पर सवाल पूछने वालों को किया बैन
टैबी के अनुसार, इन अकाउंट का वर्णन कोरोनावायरस को एक इंजीनियर जैव हथियार के रूप में वर्णित करना, वुहान संस्थान में किए गए शोध और 'वायरस की उपस्थिति के लिए सीआईए को जिम्मेदार ठहराने जैसे मानदंडों के आधार पर किया गया था। इससे पहले टैबी ने ट्विटर फाइल्स के खुलासों के तहत कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों के दबाव के बाद डी-प्लेटफॉर्म किया गया था।

भारत में ट्विटर ने किए हजारों एकाउंट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने भारत में 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच बाल यौन शोषण और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले 45,589 अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इसके साथ ही ट्विटर ने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 3,035 अकाउंट्स को भी बंद किया है। नए IT नियमों के तहत, ट्विटर ने साल 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उन्हें एक ही समय-सीमा में भारत में यूजर्स से 755 शिकायतें मिलीं और उनमें से 121 यूआरएल पर कार्रवाई की गई।
सऊदी अरब में बुर्का पहनकर बुलेट ट्रेन दौड़ाती दिखेंगी महिलाएं, 32 महिलाओं का ट्रेनिंग बैच तैयार












Click it and Unblock the Notifications