पहले मानव मिशन गगनयान को लेकर इसरो को मिली बड़ी सफलता, एलन मस्क ने दी बधाई
नई दिल्ली, 15 जुलाई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) देश के पहले स्वदेशी मानव मिशन गगनयान के लिए तेजी से काम कर रहा है। इसी दिशा में बुधवार को इसरो ने गगनयान के विकास इंजन का लंबी अवधि का महत्वपूर्ण तीसरा हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसरो की इस सफलता पर मशहूर उद्योगपति और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बधाई दी है।
Recommended Video

इसरो ने इसकी जानकारी देने के लिए ट्वीट किया कि इसने पहले मानव आधारित जीएसएलवी एमके3 वाहन का मानव मिशन के लिए इंजन का परीक्षण किया जो सफल रहा है। इसरो को इस ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए एलन मस्क ने एक शब्द में लिखा- बधाई।
इसरो का गगनयान प्रोजेक्ट
इसरो ने बताया कि गगनयान के विकास इंजन को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्थित अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स में 240 सेकंड तक चलाया गया। इस दौरान इसने लक्ष्य को प्राप्त किया और यह अनुमान के बहुत ही करीब रहा।
गगनयान इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन है जिसके जरिए अंतरिक्ष में मानव को भेजने और उसे वापस लाने की संभावना पर काम किया जा रहा है। संभावना है कि इसरो का पहला मानव रहित गगनयान मिशन इस साल के अंत तक प्रक्षेपित किया जा सकता है। पहले इसके 2020 में ही भेजे जाने की संभावना थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसमें देरी हो गई।
मशहूर उद्योपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भी अंतरिक्ष मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर चुकी है। अंतरिक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए बनाई गई स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं अर्जित की हैं। अब एलन मस्क पर मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
पहले भी तारीफ करते रहे हैं मस्क
ऐसे में अगर देखा जाए तो इसरो एलन मस्क की प्रतिस्पर्धी है। बावजूद इसके एलन मस्क भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के काम के प्रशंसक हैं और समय-समय पर इसकी तारीफ करते रहे हैं। फरवरी 2017 में जब इसरो के एक ही रॉकेट पर 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के रिकॉर्ड ने मस्क को बहुत प्रभावित किया था। मस्क ने वह इसरो की इस रिकॉर्ड उपलब्धि से बहुत प्रभावित हैं।
सिर्फ एलन मस्क ही नहीं इसरो भी इनके काम की तारीफ करता रहा है। पिछले साल जब स्पेसएक्स ने फॉल्कन-9 रॉकेट पर अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया तो इसरो ने स्पेसएक्सएक्स और नासा को 'ऐतिहासिक पहले लॉन्च' पर बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications