कांग्रेस सांसदों ने दिया जोर, पार्टी की कमान संभालें राहुल गांधी

कांग्रेस सांसदों ने इस दौरान राहुल गांधी से गुजारिश की कि और ज्यादा वक्त ना लेते हुए वो पार्टी के अध्यक्ष बनें।

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि अब राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाल लें। उत्तर प्रदेश में बड़ी हार के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को पहली बार कांग्रेस के सांसदों को संबोधित किया। कांग्रेस सांसदों ने इस दौरान राहुल गांधी से गुजारिश की कि और ज्यादा वक्त ना लेते हुए वो पार्टी के अध्यक्ष बनें।

कांग्रेस सांसदों ने दिया जोर, पार्टी की कमान संभालें राहुल गांधी

मंगलवार को हुई इस बैठक में हाल ही में पांच राज्यों में (खासतौर से उत्तर प्रदेश) हुए चुनावों में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर बात हुई तो वहीं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। लेकिन इस सबसे ज्यादा ध्यान 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर है। पार्टी चाहती है कि 2019 में राहुल गांधी को ब्रांड बनाया जाए। इसमें सबसे पहले स्टेप, उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाना और उनके साथ एक मजबूत टीम खड़ा करना है। कांग्रेस के कई लोग चाहते हैं कि राहुल के साथ जवान नेताओं की टीम बनाई जाए क्योंकि पुरानी टीम पहले ही नाकामयाब साबित हो चुकी है।

दिसंबर में होगा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव
वहीं माना जा रहा है कि दिसंबर में राहुल पार्टी के अध्यक्ष बन जाएंगे। पार्टी की मांग पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए कांग्रेस को 31 दिसंबर तक का समय दे दिया है। पहले यह समय सीमा 30 जून तक थी। माना जा रहा है कि दिसंबर में राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे। एक तरफ राहुल को कमान दिए जाने की बात है तो वहीं कांग्रेस में कई पुराने नेता ऐसे हैं, जिनको लग रहा है कि अभी ऐसा नहीं किया जाना चाहिए और सही मौके का इंतजार करना चाहिए। यह भी कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 20 साल पूरे करने दिया जाए। सोनिया ने 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+