अपनी चाल से हाथी ने मॉडल को भी किया फेल! जंगल में मदमस्त होकर चलने लगा, Video Viral
Elephant Walk Video Viral: हाथी जंगल का सबसे बड़ा और ताकतवर जानवर होता है, लेकिन जब हाथी मस्ती के मूड में होता है तो उसको देखने का अलग ही आनंद है। वाइड लाइफ वीडियोज में सबसे ज्यादा लोग हाथी की वीडियो देखना पसंद करते हैं। अब ऐसी ही एक हाथी की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसकी चाल सबसे हटके है।
हाथी की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर की जा रही है, जिसको देखने के बाद एक बरागी तो आप जरूर हंसेंगे और फिर सोचेंगे कि आखिर गजराज की खुशी का कारण क्या है?

मुस्कान ला देगी हाथी की वीडियो
Recommended Video
हाथी ये वीडियो आपकी दिन भर की थकान उतारकर आपके चेहरे पर एक मुस्कान ला देगा। क्योंकि जब जानवर इतना खुश रहना जानता है तो फिर दिनभर की जद्दोजहद में हम भी एक पल खुद की खुशी के लिए निकाल ही सकते हैं।
सामने आए वीडियो में हाथी उन मॉडल को टक्कर देता हुआ नजर आ रहे है, जो स्टाइलिश कैटवॉक करती नजर आती हैं। हाथी भी स्टाइल किसी रैंपवॉक वाली मॉडल से कम नहीं है। वो भी हूबहू उसी तरह चल रहा है।
मजे से लहराता हुआ चल रहा हाथी
महज 15 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक हाथी मजे से लहराता और झूमता हुआ चल रहा है। चलते वक्त वो अपनी सूंड को भी इधर-उधर लहरा रहा है और बड़े ही मजे से चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे हाथी किसी धुन पर अपने ही मजे में जंगल की सैर पर निकला है।
वैसे जब हाथी काफी ज्यादा खुश होते तो वह उनकी ऐसी ही चाल होती है। इस वीडियो को ट्विटर पर भावना अरोड़ा नाम की यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके उन्होंने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा', "पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद लौटते नजर आ रहे हैं।"
लोग जमकर कर रहे पसंद
इस वीडियो को सवा लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं, और आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणी भी दे रहे हैं। यूजर जमकर हंसी की इमोजी डाल रहा हैं। एक यूजर ने लिखा- आग लगे बस्ती में बाबा अपनी मस्ती में।












Click it and Unblock the Notifications