VIDEO: लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद, सड़कों पर आराम से घूम रहे हाथी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से जहां मानव जाति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों पर इसकी वजह से सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पहले जहां इंसान जंगलों पर कब्जा करके जानवरों की परेशानियां बढ़ाते थे, वहीं अब लॉकडाउन की वजह से जंगली जानवर राहत की सांस ले रहे हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर जानवरों के रिहायशी इलाकों में आने की खबरें सामने आई हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी मस्ती से खाली सड़क पर घूमता दिख रहा है।

elephant

दरअसल लॉकडाउन के कारण केरल के मुन्नार में लोग घरों में कैद थे, इसी बीच वहां सड़कों पर एक हाथी घूमते हुए दिखा। कुछ देर घूमने के बाद हाथी दोबारा से जंगल में चला जाता है। केरल का मुन्नार दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। जिस वजह से सालभर यहां पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। लॉकडाउन के चलते पूरे मुन्नार में सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले कर्नाटक के कोडागु जिले में सड़कों पर हाथी घूमते दिखे थे। कर्नाटक वन विभाग के मुताबिक खाली सड़क होने के कारण हाथियों का झुंड जंगल से वहां आ पहुंचा। काफी देर तक वहां मस्ती करने के बाद वो जंगल में चले गए। वन विभाग के मुताबिक लॉकडाउन के पहले सड़कों पर वाहनों की आवाज सुनकर हाथी डर जाते थे और जंगल के अंदर ही रहते थे। अब लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं, जिसका फायदा जंगली जानवर उठा रहे हैं।

3 मई तक लॉकडाउन
भारत में कोरोना वायरस के अब तक 24500 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें से 775 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं 5063 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस को रोकने के लिए मोदी सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिस वजह से इन दिनों भीड़भाड़ वाली जगहों पर सन्नाटा पसरा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+