हाथी को नहीं मिला पानी तो सूंड से नल चलाकर बुझाई प्यास, लोग बोले- इंसान को लेनी चाहिए सीख

नई दिल्ली, सितंबर 04। जल संरक्षण के महत्व को बताने वाले हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जल शक्ति मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "एक हाथी भी पानी की एक-एक बूंद का महत्व जानता और समझता है, फिर हम इंसान क्यों इस अनमोल रत्न को व्यर्थ करते हैं? आइए, आज इस जानवर से सीख लें और #जल_संरक्षण करें।"

सूंड से हैंडपंप चला हाथी ने पिया पानी

सूंड से हैंडपंप चला हाथी ने पिया पानी

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंबो हाथी पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल कर रहा है। वो अपनी सूंड से हैंडपंप चलाकर नल से पानी निकालता है और उसके बाद अपनी प्यास बुझाता है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी को जितनी प्यास लगी थी, उसने उतना ही पानी नल से निकाला।

Recommended Video

    Thirsty Elephant ने बताया पानी का महत्व, Hand Pump चलाकर बुझाई अपनी प्यास | वनइंडिया हिंदी
    हाथी को नहीं मिला प्राकृतिक जल स्त्रोत!

    हाथी को नहीं मिला प्राकृतिक जल स्त्रोत!

    आपको बता दें कि वीडियो को देख यही समझा जा सकता है कि हाथी को आसपास कहीं पानी पीने का प्राकृतिक जल स्त्रोत नहीं मिलने के कारण ही नल से पानी पीना पड़ा। इस संघर्ष ने हाथी को पानी की एक-एक बूंद का एहसास कराया।

    वीडियो को 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं

    वीडियो को 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं

    इस वीडियो को अभी तक 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही ये वीडियो लोगों को इतना पसंद भी आ रहा है कि लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये हाथी हम इंसानों से कितना समझदार है, जिसे पानी की अहमियत पता है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+