महिला के सिर पर सूंड रखकर हाथी दे रहे आशीर्वाद, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल, यूजर बोले- साक्षात बप्पा आए हैं...

गणेश चतुर्थी देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में बप्पा को ला रहे हैं और पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर एक ऐसा वीडियो जो लोगों का दिल जीत रहा है।

नई दिल्ली, 01 सितंबर: गणेश चतुर्थी देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगले 10 दिनों तक पूजा की पूरी रौनक रहेगी। लोग अपने घरों में बप्पा को ला रहे हैं और पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर एक ऐसा वीडियो जो लोगों का दिल जीत रहा है। हाथी अपनी सूंड रखकर एक महिला को आशीर्वाद दे रहे हैं। महिला के हाथ में एक बच्चा भी है, वो हाथी के सामने जैसे ही जाती है, गजानन उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

आईपीएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

आईपीएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया गया है। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने इसे ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता सभी की प्रार्थना स्वीकार करें एवं खुशहाली, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक 34 हजार लोग देख चुके हैं। हजारों लोग लाइक्स और सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। आशीर्वाद देते हुए गजराज का यह वीडियो लोगों के गणेश महोत्सव को खास बना दिया है।

महिला को आशीर्वाद दे रहे गजानन

महिला को आशीर्वाद दे रहे गजानन

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला बच्चे को गोद में लेकर हाथी के सामने खड़ी हो जाती है। जब वे अपना सिर झुकाते हैं, तो गजानन उन्हें आशीर्वाद देने के लिए अपनी सूंड उसके सिर पर रखता है।

यूजर कर रहे कमेंट

यूजर कर रहे कमेंट

वीडियो शेयर कर यूजर्स कमेंट करने से पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा कि गणेश चतुर्थी पर गजानन का आशीर्वाद लीजिए। एक ने लिखा कि हाथी अपना पैर महिला को दिखा रहा है ताकि वह अपना पैर (पदस्पर्श) कर सके। एक ने कहा कि साक्षात बप्पा आशीर्वाद दे रहे।

हाथी की भी होती है पूजा

हाथी की भी होती है पूजा

बता दें कि गणेश महोत्सव के अवसर पर कुछ लोग हाथी की भी पूजा करते हैं। क्योंकि भगवान गणेश के सिर हाथी के सिर का है। इसलिए लोग हाथी को गणेश जी का रूप मानते हैं। ट्विटर पर हाथी का वीडियो वायरल हो गया है। गजानन महिला को आशीर्वाद दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लगातार काम करके थक गया था हाथी, दांतों से ही महावत के कर दिए दो टुकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+