लगातार काम करके थक गया था हाथी, दांतों से ही महावत के कर दिए दो टुकड़े

थाईलैंड में एक हाथी गर्मी की वजह से पागल हो गया और उसने गु्स्से में आकर अपने महावत को ही मार डाला। उसने अपने दिखाने वाले दांतों से महावत के शरीर के दो हिस्सों में बांट दिया। वह काफी दिनों से काम करके थक चुका था।

बैंकॉक, 27 अगस्त : थाईलैंड में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक हाथी ने अपने महावत को दो हिस्सों में चीर दिया। मेल ऑनलाइन के अनुसार, थाई पुलिस ने कहा कि गर्म मौसम के दौरान लकड़ी ढोने के क्रम में एक नर हाथी ने अपने महावत ( हैंडलर) को बाहर के दो दांतों से चीर कर रख दिया। वहीं, महावत के शव को उठाने के लिए हाथी को पहले बेहोशी का इंजेक्शन बंदूक के जरिए दिया गया।

ज्यादा काम और गर्मी से पागल हो गया था हाथी, मार डाला महावत को

ज्यादा काम और गर्मी से पागल हो गया था हाथी, मार डाला महावत को

टकुआ थुंग पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल सोरासक चांडी के मुताबिक, घटना पिछले हफ्ते दक्षिण थाईलैंड के फांग नगा राज्य में ( Phang-nga, southern Thailand) एक रबर के बागान में हुई। पुलिस का मानना है कि तेज गर्मी में रबर की लकड़ी ढोने के कारण हाथी नाराज हो गया था। 20 साल के हाथी का नाम पोम पाम है। इसने अपने दांतों से 33 साल के सुपाचाई वोंगफैड पर काई बार वार किए।

रबड़ के बागान में मारा गया महावत

रबड़ के बागान में मारा गया महावत

पुलिस ने आगे बताया कि, रबर के बागान में हाथी, चार दिनों से लकड़ी ढोने के बाद काफी गुस्से में था। जिस दिन हमला हुआ उस दिन रबर बागान में तापमान काफी बढ़ गया, जिससे हाथी पागल हो गया और उसने महावत को अपने दांतों से चीरकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक दृश्य काफी खौफनाक, चारो तरफ महावत के खून और मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे।

हाथी ने अपने नुकीले दांतों से महावत को चीर दिया

हाथी ने अपने नुकीले दांतों से महावत को चीर दिया

हाथी के लंबे दांत नुकीले और काफी मोटे होते हैं। इस कारण हाथी के हमले के दौरान सुपाचाई का शरीर आधे हिस्से में बंट गया था। जांच में पता चला है कि वोंगफैड हाथी को सुबह बागान से लकड़ियों को ढोने के लिए लाया था। वहीं, महावत के शव को उठाने के लिए हाथी को पहले बेहोशी का इंजेक्शन बंदूक के जरिए दिया गया।

गर्मी और अधिक काम करने से नाराज हो गया था हाथी

गर्मी और अधिक काम करने से नाराज हो गया था हाथी

स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने हाथी को पुनर्वास सुविधा के लिए परिवहन की व्यवस्था की। इस घटना से इलाके में हाथी को लेकर डर का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि, हाथी लगातार काम करने की वजह से काफी खिन्न हो गया था, जिसकी वजह से उसने अपने महावत को ही मार डाला।

(Photo Credit: Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+