वायरल वीडियो: 15 फीट गहरी खाई में गिरा हाथी, फिर रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी 15 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। घटना आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है। इसके वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है। कासवान ने वीडियो शुक्रवार को शेयर किया है।

elephant, video, viral video, rescue operation, andhra pradesh, आंध्र प्रदश, वायरल वीडियो, वीडियो, रेस्क्यू ऑपरेशन, आंध्र प्रदेश

कासवान के मुताबिक, हाथी 15 फीट गहरी खाई में गिर गया था और उसे बाहर आने में काफी परेशानी हो रही थी। तभी एक किसान ने उसे देख लिया और इस बात की सूचना स्थानीय वन विभाग को दी। जिसके बाद एक लंबा बचाव अभियान चलाकर हाथी को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।

कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक बड़ा हाथी चित्तूर में 15 फीट गहरी खाई में गिर गया था। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।' वीडियो में देखा जा सकता है कि जेसीबी मशीन से अतिरिक्त मिट्टी को किनारे किया जाता है। जिसके बाद खाई की गहराई थोड़ी कम हो जाती है। इसके बाद हाथी आसानी से बार निकल आता है। इसके साथ ही हाथी को बाहर निकलता देख लोग खुशी से चिल्लाने लगते हैं और हाथी को शाबाशी देते हैं।

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी ने वो तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें हाथी गहरी खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'ये वही खाई है जिसमें वह गिरा था। यहां से उसे बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। बाद में एक किसान ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।' कासवान के मुताबिक आखिर में हाथी सुरक्षित बाहर निकल गया और जंगल में चला गया। ट्विटर पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 14.8 हजार बार देखा गया है। इसे 1.3 हजार लोगों ने लाइक किया है, जबकि इसे 248 बार रीट्वीट किया गया है।

चूहे के एक पंच से हवा में उछली बिल्ली, दोनों के बीच हुई खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+