VIDEO: कमरे में चार्जिंग पर लगे ई-स्कूटर में हुआ धमाका, पिता ने ऐसे बचाई बेटी की जान
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के एक फ्लैट में चार्जिंग पर लगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे के वक्त कमरे में एक व्यक्ति अपनी बेटी और पालतू कुत्ते के साथ मौजूद था। हालांकि समय रहते युवक अपनी बेटी और कुत्ते के साथ कमरे से निकल गया। जिससे कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी की इस फुटेज को उस व्यक्ति ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फुटेज शेयर करते ही वायरल हो गई।

घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। डेली मेल के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम 5:30 बजे हुआ। इलेक्ट्रिक स्कूटर बालकनी के पास वाले कमरे में चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी अचानक से उसमें धुंआ निकलने लगा। व्यक्ति को लगा कुछ अप्रिय होने वाला है। उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग प्लग निकाल दिया। तब तक उसमें काफी तेज धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर कमरे से निकल गया।
व्यक्ति के कमरे से निकलते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और पूरा कमरा धुंए से भर गया। बताया जा रहा है कि स्कूटर पिछले सात घंटे से चार्जिंग पर लगा हुआ था। जिस कारण से उसमें ब्लास्ट हो गया। फ्लैट के मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। फ्लैट के मालिक ने दो सप्ताह पहले ही 200 पौंड में ई-स्कूटर खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications