Electoral Bond: सबसे अधिक लाभ पाने वाली 5 पार्टियां, जिन्हें माइनिंग, टेलीकॉम दिग्गजों ने दिल खोलकर दिए दान
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसबीआई से चुनावी बॉन्ड का डेटा मिलने के बाद ईसीआई ने सार्वजनिक किया है। चुनावी बॉन्ड के तहत इंफ्रा फर्म, माइनिंग, टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज भी शामिल हैं।
ईसीआई की ओर जारी डेटा के मुताबिक, अप्रैल 2019 और जनवरी 2024 के बीच चुनावी बॉन्ड के तहत भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक फंड मिला। चुनावी बॉन्ड के तहत कई कंपनियों ने इस अवधि में 5,594 करोड़ का दान दिया है। ईसीआई ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को दान की गई राशि से चार गुना से अधिक अधिक फंड पार्टी के लिए प्राप्त किया।

चुनावी बांड के तहत ये दिग्गज कंपनियां शामिल
ईसीआई की ओर जारी डेटा के मुताबिक भाजपा को मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से 584 करोड़ और क्विक सप्लाई चेन से 375 करोड़ मिले। वेदांता ने 226 करोड़ और एयरटेल ने 183 करोड़ का दान दिया। अन्य प्रमुख दानदाताओं में रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ शामिल है, जिन्होंने 133 करोड़ रुपए दान दिए। इसके अलावा उत्तराखंड के सिल्क्यारा में सुरंग का निर्माण कर रही हैदराबाद की नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने भाजपा के लिए 55 करोड़ मूल्य के बॉन्ड्स खरीदे।
तृणमूल को कितना मिला?
चुनावी बॉन्ड के तहत सबसे अधिक फंड पाने वाली पार्टी टीएमसी दूसरे नंबर रही। पार्टी के लिए फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से 542 करोड़ के बॉन्ड्स खरीदे। टीएमसी को इसकके अलावा हल्दिया एनर्जी से 281 करोड़ और धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 90 करोड़ मिले। आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने टीएमसी के लिए 42 करोड़ के बॉन्ड्स खरीदे। जबकि टीएमसी को रियल एस्टेट कंपनी चेन्नई ग्रीन वुड्स ने 40 करोड़ चुनावी बॉन्ड स्कीम के तहत दान दिए।
बता दें कि फ्यूचर गेमिंग, वास्तव में, चुनावी बांड का सबसे बड़ा खरीदार है। कंपनी ने अप्रैल 2019 और जनवरी 2024 के बीच 1,368 करोड़ का दान दिया है। जुलाई 2019 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में 250 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद कंपनी सुर्खियों में आई। आंकड़ों की बात करें तो तृणमूल के अलावा, फ्यूचर गेमिंग ने डीएमके को 509 करोड़ रुपये और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को लगभग 160 करोड़ रुपये दिए। इसके अलावा कंपनी ने बीजेपी को 100 करोड़ रुपये दिए।
चुनावी बांड से कांग्रेस को कितना मिला?
कांग्रेस को गाजियाबाद की फर्म वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड से बांड में 110 करोड़, वेदांता से 104 करोड़, एमकेजे एंटरप्राइजेज से 69 करोड़ चुनावी बॉन्ड्स के तहत मिले। इसके अलावा यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 64 करोड़ और फ्यूचर गेमिंग ने 50 करोड़ रुपए दान दिए।
वहीं चौथे स्थान पर तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति रही, जिसे चुना बॉन्ड स्कीम के तहत 1,191 करोड़ रुपए का दान मिला। लिस्ट में पांचवां स्थान ओडिशा की बीजू जनता दल, तमिलनाडु से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी रहीं। बीजेडी को 775 करोड़ और डीएमके को 632 करोड़, टीडीपी को 211 करोड़ और वाईएसआरसीपी को 128 करोड़ रुपए चुनावी बॉन्ड स्कीम के तहत मिले।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications