Electoral Bond: लिस्ट में अडानी, रिलायंस, टाटा का नाम नहीं, फिर कौन हैं टॉप डोनर?
Electoral Bond: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के तहत दानदाताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है। आयोग लिस्ट में चुनावी बॉन्ड खरीदने वालों की सूची में कई टॉप औद्योगिक ग्रुप के नाम हैं, लेकिन अडाणी समूह, रिलायंस, टाटा इस लिस्ट से बाहर हैं। यानी भारत के सबसे बड़े तीन समूहों में से किसी ने इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं खरीदा। ऐसे में सवाल है कि लिस्ट में सबसे बड़े दानदाता कौन हैं? इसके लिए एसबीआई की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चुनाव आयोग की ओर आधिकारिक तौर पर जारी किए गए डेटा पर नजर डालना होगा।
चुनावी बॉन्ड के खरीदारों की सूची में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मेघा इंजीनियरिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज, टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड के अलावा कुछ अन्य शीर्ष पर्चेजर हैं। जिसमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मेघा इंजीनियरिंग, पीरामल एंटरप्राइजेज, टोरेंट पावर, भारती एयरटेल, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स, वेदांता लिमिटेड, अपोलो टायर्स, लक्ष्मी मित्तल, एडलवाइस, पीवीआर, केवेंटर, सुला वाइन, वेलस्पन और सन फार्मा भी खरीदार हैं।

बॉन्ड के टॉप खरीददारों में भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, डीएलएफ, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भी शामिल हैं।
वहीं आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी निवास मित्तल को भी एक व्यक्ति के रूप में नामित किया गया है। स्टील मैग्नेट लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में ₹35 करोड़ मूल्य के बांड खरीदे। इसके अलावा किरण मजूमदार शॉ, वरुण गुप्ता, बी के गोयनका, जैनेंद्र शाह और मोनिका का भी नाम लिस्ट में शामिल है।
इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत ये हैं टॉप 10 डोनर
- फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज पीआर - 1,368 करोड़ रुपए
- मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड - 966 करोड़
- क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड - 410 करोड़
- वेदांता लिमिटेड - 400 करोड़
- हल्दिया एनर्जी लिमिटेड - 377 करोड़
- भारती ग्रुप - 247 करोड़
- एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड - 224 करोड़
- वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड - 220 करोड़
- केवेंटर फूडपार्क इंफ्रा लिमिटेड - 195 करोड़
- मदनलाल लिमिटेड - 185 करोड़












Click it and Unblock the Notifications