Elections results 2019: BJP की बंपर जीत पर दुनिया के इन तीन सुपरपावर देशों ने भेजा मोदी को 'खास पैगाम'

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट्स (Lok Sabha Election Results 2019) में अपना परचम लहरा दिया है। न सिर्फ परचम लहराया बल्कि उन्‍होंने अपना ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 1984 के बाद से देश में किसी पार्टी को इतना बड़ा जनादेश हासिल हुआ है। इन नतीजों के बाद अब दुनियाभर से पीएम मोदी के लिए बधाईयां आ रही हैं। श्रीलंका और रूस के बाद चीन और रूस की ओर से पीएम मोदी के लिए बेस्‍ट विशेज आई हैं।

जिनपिंग ने लिखी चिट्ठी

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर बधाई भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जिनपिंग ने गुरुवार को पीएम मोदी का लिखी चिट्ठी में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही है। बीजेपी इन चुनावों में 296 सीटों पर आगे चल रही है। रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया है राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने पीएम मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। इसके अलावा जिनपिंग ने इस तरफ भी ध्‍यान दिलाया है कि भारत और चीन के संबंध पीएम मोदी के नेतृत्‍व में कैसे आगे बढ़े हैं। जिनपिंग ने पीएम मोदी के साथ मिलकर चीन और भारत के संबंधों को नई दिशा की तरफ ले जाने की उम्‍मीद जताई है।

पुतिन ने भेजा जीत का टेलीग्राम

पुतिन ने भेजा जीत का टेलीग्राम

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश वाला टेलीग्राम भेजा है। पुतिन ने अपने इस टेलीग्राम में पीएम मोदी को ' आम चुनावों में बीजेपी को एक विशाल जीत की तरफ ले जाने पर बधाई दी है।' जनवरी में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी और उन्‍हें सितंबर में होने वाले ईस्‍टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए इनवाइट किया था। पुतिन ने इस दौरान ही पीएम मोदी करे लोकसभा चुनावों के लिए गुडलक भी विश किया था।

इजराइली पीएम ने हिंदी में किया विश

इजराइली पीएम ने हिंदी में किया विश

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने भी अपने दोस्‍त पीएम मोदी को बधाई दी। नेतन्‍याहू ने हिंदी में ट्वीट करके पीएम मोदी को बधाई दी है। इजरायल के पीएम नेतन्‍याहू ने ट्वीट किया और लिखा, 'मेरे दोस्त @narendramodi आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे । बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त।' पीएम मोदी, नेतन्‍याहू को उनके निकनेम 'बीबी' के साथ संबोधित करते हैं। नेतन्‍याहू पिछले वर्ष जनवरी में भारत की यात्रा पर आए थे।

 नेपाल से लेकर अफगानिस्‍तान से भी आई बधाई

नेपाल से लेकर अफगानिस्‍तान से भी आई बधाई

इनके अलावा नेपाल के पीएम केपी ओली, अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ घनी, भूटान, पुर्तगाल, तंजानिया, मालदीव और कई और देशों की तरफ से पीएम मोदी को बधाई आई है। सबसे पहली बधाई श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे की ओर से आई। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भी पीएम मोदी को बेस्‍ट विशेज दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+