Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assembly Elections LIVE: 7 चरणों में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, 10 मार्च को आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

नई दिल्ली, 8 जनवरी: पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। इस बार पांचों राज्यों में चुनाव 7 फेज में होंगे, जो 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके बाद 10 मार्च को सभी राज्यों में एक साथ मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के मुताबिक पांचों राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पढ़िए, पांचों राज्यों में चुनावी कार्यक्रम के लाइव अपडेट-

Recommended Video

    Assembly Election 2022 in Five States: 5 राज्यों में चुनाव का ये है पूरा Schedule | वनइंडिया हिंदी
    Assembly Elections

    LIVE Feed
    Jan 08, 2022, 4:36 PM IST

    ग्राफिक्स में देखें पूरा शेड्यूल
    Jan 08, 2022, 4:31 PM IST

    कानून-व्यवस्था की स्थिति और खतरे की आशंका को देखते हुए सभी चुनावी राज्यों में पर्याप्त सीएपीएफ कंपनियां तैनात की जाएंगी: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
    Jan 08, 2022, 4:29 PM IST
    मणिपुर

    मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी।
    Jan 08, 2022, 4:26 PM IST

    सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर: चुनाव आयोग
    Jan 08, 2022, 4:24 PM IST
    पंजाब

    पंजाब में सिर्फ एक चरण में चुनाव होगा। जिसके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी।
    Jan 08, 2022, 4:20 PM IST

    10 फरवरी से शुरू होगा चुनाव, 10 मार्च को रिजल्ट।
    Jan 08, 2022, 4:14 PM IST
    उत्तर प्रदेश

    यूपी में पहले फेज का मतदान- 10 फरवरी दूसरा फेज-14 फरवरी तीसरा फेज- 20 फरवरी चौथा फेज- 23 फरवरी पांचवां फेज- 27 फरवरी छठा पेज- 3 मार्च सातवां फेज- 7 मार्च
    Jan 08, 2022, 4:12 PM IST

    10 मार्च को पांचों राज्यों में होगी काउंटिंग- चुनाव आयोग
    Jan 08, 2022, 4:11 PM IST

    पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान।
    Jan 08, 2022, 4:10 PM IST
    मणिपुर

    मणिपुर में दो फेज में होंगे विधानसभा चुनाव।
    Jan 08, 2022, 4:09 PM IST

    उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक फेज में ही होंगे चुनाव।
    Jan 08, 2022, 4:08 PM IST

    7 फेज में होंगे पांच राज्यों में चुनाव।
    Jan 08, 2022, 4:07 PM IST

    डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ 5 लोगों को इजाजत।
    Jan 08, 2022, 4:06 PM IST

    वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार पर जोर: चुनाव आयोग
    Jan 08, 2022, 4:06 PM IST

    रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार रोक रहेगी: चुनाव आयोग
    Jan 08, 2022, 4:05 PM IST

    चुनाव आयोग ने रखा 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य।
    Jan 08, 2022, 4:05 PM IST

    इस बार एक घंटे बढ़ाया जाएगा मतदान का समय।
    Jan 08, 2022, 4:02 PM IST

    चुनाव आयोग ने आज से 15 जनवरी तक रोड शो, रैली, साइकिल रैली पद यात्रा तक रोक पूर्ण रुप से रोक लगा दी है।
    Jan 08, 2022, 4:00 PM IST

    सभी चुनावकर्मी फ्रंट लाइन वर्कर- मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jan 08, 2022, 3:59 PM IST

    चुनाव से पहले मतदान केंद्रों को किया जाएगा सैनिटाइज- मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jan 08, 2022, 3:57 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी।
    Jan 08, 2022, 3:53 PM IST

    80+ बुजुर्गों और कोविड प्रभावितों को पोस्टल बैटेल की सुविधा।
    Jan 08, 2022, 3:50 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 राज्यों में तत्काल प्रभाव से लागू हुई आदर्श आचार संहिता।
    Jan 08, 2022, 3:50 PM IST

    चुनाव में धांधली रोकने के लिए बनाया गया खास एप- मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jan 08, 2022, 3:49 PM IST

    मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
    Jan 08, 2022, 3:48 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान नहीं बटने देंगे शराब और पैसा
    Jan 08, 2022, 3:45 PM IST

    सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं: सुशील चंद्रा
    Jan 08, 2022, 3:44 PM IST

    पोलिंग स्टेशन में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी: मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jan 08, 2022, 3:43 PM IST

    ग्राउंड फ्लोर पर ही रहेगा मतदान कक्ष: मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jan 08, 2022, 3:42 PM IST

    24.9 लाख वोटर इस बार बढ़े: CEC
    READ MORE

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+