Weather Delhi-NCR: आज दो बार पलटी मारेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, घर से निकलने से पहले देख लें IMD का अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों (NCR) के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है। केरल में मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। आईएमडी ने आज यानी शुक्रवार, 5 जून को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश की दोहरी लहर का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। आइए जानते हैं मौसम विभाग के लेटेस्ट सैटेलाइट मैप्स के अनुसार, आगामी 8 जून तक दिल्ली-एनसीआर में क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं...

Delhi NCR Weather

दिल्ली में आज मौसम का डबल अटैक (Today Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 5 जून को दिल्ली और इसके नजदीकी इलाकों में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आज दो अलग-अलग चरणों में मौसम करवट लेने वाला है।

  • सुबह से दोपहर का दौर: पहली खेप में सुबह से लेकर दोपहर के बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
  • शाम से रात का दौर: इसके बाद शाम से रात के वक्त गरज के साथ बहुत हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

गुरुग्राम-फरीदाबाद में सबसे ज्यादा खतरा (Weather Update)

मौसम विभाग द्वारा जारी आज (5 जून) के सैटेलाइट मैप को देखें तो दिल्ली-एनसीआर के जिलों को तीन अलग-अलग चेतावनियों में बांटा गया है:

  • ऑरेंज अलर्ट (Alert - Orange): दिल्ली से सटे हरियाणा के प्रमुख शहरों गुरुग्राम (Gurugram) और फरीदाबाद (Faridabad) में आज मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यहां तेज रफ्तार आंधी के साथ भारी बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
  • येलो वॉच (Watch - Yellow): पूरी दिल्ली के जिलों (जैसे नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, न्यू दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और ईस्ट दिल्ली) को 'येलो वॉच' में रखा गया है। यहाँ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
  • ग्रीन जोन (No Warning - Green): उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) को फिलहाल 'ग्रीन जोन' में रखा गया है, यानी यहां मौसम सामान्य रहेगा या सिर्फ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
UP: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी! यूपी के सभी होटलों और मॉल के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला!
UP: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी! यूपी के सभी होटलों और मॉल के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला!

कब साफ होगा दिल्ली-एनसीआर का आसमान?

मौसम विभाग के आगामी तीन दिनों के मैप्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा:

दिल्ली-एनसीआर में 6 जून का मौसम

शनिवार को दिल्ली के सभी जिले, गाजियाबाद और नोएडा पूरी तरह 'ग्रीन जोन' (No Warning) में आ जाएंगे। हालांकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का आंशिक असर बना रहेगा, जिसके कारण इन दोनों शहरों के लिए 'येलो वॉच' (Watch) जारी की गई है।

7 और 8 जून के मौसम का हाल

रविवार को दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों से चेतावनी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरी दिल्ली 'ग्रीन जोन' में तब्दील हो जाएगी। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर का पूरा मैप 'ग्रीन जोन' (No Warning) में रहेगा। आसमान साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam: मानसून में मचाया केरल में धमाल,15 राज्यों में Rain Alert, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Aaj Ka Mausam: मानसून में मचाया केरल में धमाल,15 राज्यों में Rain Alert, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+