Aaj Ka Mausam: मानसून में मचाया केरल में धमाल,15 राज्यों में Rain Alert, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Aaj Ka Mausam: देश में मानसून सीजन की शुरुआत हो गई है, जिसके बाद अब बारिश का दौर जारी होगा और इसी वजह से मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।
आपको बता दें कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर प्रदेश में एक्टिव है। अरब सागर में भी चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं इसलिए अगर आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।

जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। तो वहीं केरल में मानसून के चलते भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए पहले से चेतावनी जारी है, जबकि कर्नाटक, आंध्रा और गोवा में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 6 जून तक दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है, आज भी यहां पर 'येलो अलर्ट' है। दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। वहां अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
रायबरेली, लखनऊ, गोंडा, अमेठी, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में रेन अलर्ट है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर में 5 जून तक के लिए रे अलर्ट है।
उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम
देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मनाली का अधिकतम तापमान 13°C व न्यूनतम 5°C तक पहुंचने की संभावना है।














Click it and Unblock the Notifications