LPG Update: 'हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान', क्या आज फिर बढ़े एलपीजी के दाम?

LPG Update: ईधन संकट के बीच भारत सरकार की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर दिक्कत ना हो, ताजा अपडेट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा हो रहा है, इसके बावजूद आम लोगों पर दवाब ना बढ़े इसके लिए सार्थक कोशिशों में सरकार जुटी है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, 'जहां तक घरेलू LPG कुकिंग सिलेंडर पर होने वाले नुकसान का सवाल है, यह अभी भी लगभग ₹700 की सीमा में है।'

LPG Update

उन्होंने कहा कि 'सरकार घरेलू उत्पादन को लगातार बढ़ा रही है। इसके साथ ही आयात की भी व्यवस्था की गई है।' अगर रेट की बात करें तो आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा है तो वहीं घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • ₹1,920
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि 'कच्चे तेल, LPG और नेचुरल गैस की सप्लाई स्थिर बनी हुई है। देश में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं।'

LPG की लगभग 99% बुकिंग ऑनलाइन: सुजाता शर्मा

'LPG की लगभग 99% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं, जबकि 96% डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' सिस्टम के ज़रिए पूरी की जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में, 1.5 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.43 करोड़ सिलेंडर डिलीवर किए गए, जबकि 19,372 टन कमर्शियल #LPG बेची गई। सामान्य परिस्थितियों में शहरी क्षेत्रों में अंतिम डिलीवरी के लगभग 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद नई बुकिंग की जा सकती है।'

कौन हैं सुजाता शर्मा?

आपको बता दें कि सुजाता शर्मा भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) हैं। वह 2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और आंध्र प्रदेश कैडर से संबंधित हैं। वर्तमान में वे देश में एलपीजी आपूर्ति, तेल रिफाइनरियों और ईंधन वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी करती हैं

यह पढ़ें:LPG Update: नहीं मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी? e-KYC हुआ जरूरी, क्या कीमतों में भी हुआ बदलाव?
यह पढ़ें:LPG Update: नहीं मिलेगी सिलेंडर पर सब्सिडी? e-KYC हुआ जरूरी, क्या कीमतों में भी हुआ बदलाव?
यह पढ़ें: LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज?
यह पढ़ें: LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+