Lok Sabha Election 2014: भाजपा के योगी आदित्यनाथ भारी मतों से विजयी

लोक सभा चुनाव 2014 कई मायनों से महत्वपूर्ण है। पहला तो ये कि यूपी में जाति और धर्म की बरसों पुरानी राजनीति का सफाया मोदी ने कर दिया है। दूसरा ये कि अब गांव की जनता भी विकास के दावों पर सरकार चुनने लगी है। जो मुलायम सिंह यादव मोदी को विकास और राजनीति की सीख दे रहे थे उन्हें यूपी की जनता ने ही नकार दिया है और मायावती शायद अब भाजपा को समर्थन देने के लिए एक कदम आगे आ सकती हैं।
यूपी में हुआ बड़ा उलटफेर:
मोदी लहर का सबसे बड़ा नजारा यूपी में देखने को मिल रहा है। कहा जाए तो दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है और मोदी ने भी ऐसा ही किया। मोदी ने यूपी में अपनी चुनावी रैलियों में सपा और बसपा के झूठे और खोख्ाले दावों की पोल खोलकर रख दी। इन्हीं पोलों की जानकारी मिलने के बाद यहां की जनता ने मोदी का समर्थन दिया। मोदी ने अपनी रैली में कहा था कि देश का 45 प्रतिशत अपराध मुलायम की नाक के नीचे होता है और ये विकास की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications