चुनाव 2014: आज मिलेगा देश का फैसला, शुरुआती रुझान 9:30 बजे

नयी दिल्ली। 16वीं लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। 9 चरणों में हुए मतदान के बाद आज जनता का फैसला आएगा। मतगणना देशभर में एक साथ 8 बजे शुरू हो जाएगी, और रुझान 9-9:30 बजे तक मिलने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग के आकलन के अनुसार, आखिरी परिणाम शाम 4 बजे तक मिल जाने की संभावना है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा कि देशभर में 989 केंद्रों पर मतगणना शाम 4 बजे तक पूरी हो जाने की संभावना है। हलांकि दोपहर तक नेतों की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना की पूर्वसंध्या पर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि देशभर में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अच्छी तरह तैयार की गई मतदाता सूचियों के परिणामस्वरूप अच्छा मतदान हुआ।

सबसे तेज चुनावी नतीजों के लिए यहां क्लिक करें

भारत के इतिहास में सबसे लंबे चले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गजों समेत 8,251 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी तकदीर का फैसला ईवीएम मशीनें आज कर देंगी।

राष्ट्रीय दलों कांग्रेस, भाजपा, बसपा, भाकपा, माकपा और राकांपा ने कुल 1,591 उम्मीदवार खड़े किए थे। 47 प्रादेशिक पार्टियों ने 529 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं 1,600 से अधिक अन्य पंजीकृत, लेकिन गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों ने 2,897 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था। इनके अलावा 3,234 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

मतगणना शुरू होने पर सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे, और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आधे घंटे बाद सात लाख से अधिक ईवीएम मशीनों से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 'बैलट यूनिट' को वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों तथा उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में खोला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+