और मोदी की हुई बड़ोदरा से भारी जीत...

16वीं लोकसभा की 543 सीटों के लिए कराए मतदान के बाद देशभर में मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। जिसकी शुरूआत बड़ोदरा से हो चुकी है। नरेन्द्र मोदी ने वडो़दरा से 386429 वोटों से भारी जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी को 572880, मधुसूदन मिस्त्री को 186451 और नोटा को 12110 वोट मिले।
शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष नीतीन गडकरी नागपुर से आगे चल रहे हैं तो वहीं सोलापुर में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पिछड रहे हैं। जो आंकड़े प्राप्त हो रहे हैं उसके मुताबिक महाराष्ट्र में 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तथा छह सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस दो सीटों पर, सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर और स्वाभिमानी शेतकारी संगठन और राष्ट्रीय समाज पक्ष (दोनों दल विपक्ष महायुति का हिस्सा हैं) के उम्मीदवार राज्य में आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications