बड़ोदरा जीत के बाद बोली मां.. नरेन्द्र करो अब देश का बेड़ा पार

Election Results Gujarat: My blessings with Narendra Modi for development: Mother
नई दिल्ली। चुनावी नतीजे आने शुरू हो गये हैं और जो आसार दिख रहे हैं उसके मुताबिक बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने बड़ोदरा से भारी जीत अर्जित कर ली है जिसके बाद नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे देश की सेवा उसी तरह करेंगे, जैसे उन्होंने गुजरात में की। लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हीराबेन ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी देश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे।

चुनाव परिणाम 2014

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में वडोदरा और वाराणसी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा। मतगणना में वो वाराणसी में भी आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के तहत 543 सीटों के लिए चल रही मतगणना में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। मोदी फिलहाल गुजरात में ही मौजूद हैं। गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, "मोदी शुक्रवार को गुजरात में रहेंगे। वह वडोदरा, अहमदाबाद और गांधीनगर में जनता के प्रति आभार प्रकट करेंगे।"

गुजरात के मुख्यमंत्री ने देशभर में 440 रैलियां और 5,000 जनसभाएं की थीं और तीन लाख किलोमीटर की यात्राएं कीं थीं। शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+