नरेंद्र मोदी की जीत के बाद पश्चिमी मीडिया को भी हुआ 'नमोनिया'
नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के लिए नतीजे अब सबके सामने हैं और साफ है कि नरेंद्र मोदी 7 रेसकोर्स में विराजमान होने जा रहे हैं।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
बीजेपी की बड़ी जीत और नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने की खबरे पश्चिमी मीडिया में भी छाई रही। न्यूयॉर्क टाइम्स लेकर पाकिस्तान के दा डॉन और चीन के ग्लोबल टाइम्स में नरेंद्र मोदी की जीत की खबरों को प्रमुखता दी गई है। पाकिस्तान से लेकर चीन और अमेरिका से लेकर ब्रिटेन का मीडिया मोदी की जीत का ही गुणगान कर रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कि कैसे पश्चिमी मीडिया को चुनावी नतीजों के साथ ही 'नमोनिया' हो गया और कैसे मीडिया ने देश में आए राजनीतिक बदलाव को प्रमुखता दी।

द डॉन
पाक के अग्रणी समाचार पत्र द ट्रिब्यून ने हेडिंग लगाई है 'बीजेपी डिक्लेयर्स न्यू इरा फॉर इंडिया' और अखबार ने नरेंद्र मोदी की जीत को प्रमुखता से जगह दी है। अखबार ने नरेंद्र मोदी की उनकी मां के साथ वाली तस्वीर को खासतौर पर जगह दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून
पाकिस्तान के एक और अग्रणी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी नरेंद्र मोदी की जीत को प्रमुखता से जगह दी है। अखबार ने लिखा है कि भारत की जनता ने चुनावो के बाद अपना फैसला सुना दिया है और अब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स ने नरेंद्र मोदी की जीत पर लिखा है कि भारत में कांग्रेस पार्टी हार की ओर बढ़ती जा रही है क्योंकि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दे दिया है।

सीएनएन
दुनिया के अग्रणी ब्रॉडकास्टर सीएनएन ने भी बीजेपी और नरेंद्र मोदी की जीत पर करीब से नजर रखी। सीएनएन ने 'इंडिया आइज ऑन न्यू गर्वनमेंट' हेडिंग के साथ लिखा है कि अब सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की बड़ी हार के साथ ही अब भारत में नई सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

हफिंगटन पोस्ट
हफिंगटन पोस्ट ने 'चेंज ऑफ पावर इन इंडिया' टाइटल के साथ लिखा है कि चुनाव के नतीजों के साथ ही भारत में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रियाएं तेज हो गई है और विपक्ष के नेता नरेंद्र मोदी सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं।

ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग के मुताबिक मोदी की अगुवाई में भारत एक नया इतिहास रचने को तैयार है। ब्लूमबर्ग ने इस बात को प्रमुखता दी है कि देश में 30 साल के बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है।

वाशिंगटन पोस्ट
वाशिंगटन पोस्ट ने भी मोदी की जीत की खबर को प्रमुखता से जगह दी है। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है हिंदुवादी राष्ट्रवादी नेता नरेंद्र मोदी की पार्टी चुनावों में बड़ी जीत की ओर।

टाइम मैगजीन
कभी मनमोहन सिंह को 'कठपुतली' का खिताब देने वाली टाइम मैगजीन ने लिखा है नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी ने भारत में चुनावों में सबका सफाया कर दिया है।

वॉल स्ट्रीट जनरल
वॉल स्ट्रीट जनरल ने 'इंडिया इलेक्शंस: बीजेपी अपीयर्स हेडेड फॉर विक्ट्री' टाइटल के साथ नरेंद्र मोदी और बीजेपी की बड़ी जीत को प्रमुखता से जगह दी है।

ग्लोबल टाइम्स
पाक के साथ ही पड़ोसी मुल्क चीन ने भी नरेंद्र मोदी की जीत को प्रमुखता से जगह दी है। चीन के इस सरकार न्यूजपेपर ने नरेंद्र मोदी की वाराणसी और वड़ोदरा की जीत की खबर को हाइलाइट किया है।

द गार्जियन
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द गार्जियन ने लिखा है मोदी और बीजेपी ने भारतीय चुनावों में एक बड़ी जीत दर्ज कर डाली है।

द टेलीग्राफ
ब्रिटेन के एक और अखबार द टेलीग्राफ में भी नरेंद्र मोदी और बीजेपी की जीत छाई है।

द टाइम्स
द टाइम्स लिखता है कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी को इन भारतीय चुनावों में जो जीत हासिल हुई है उसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications