फेसबुक डेटा लीक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। फेसबुक डेटा में सेंधमारी के खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा बयान दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि नई तकनीक कके साथ हमे फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत हैं। फेसबुक के डेटा चोरी की वजह से चुनाव प्रक्रिया के प्रभावित होने वाली खबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस मामले में हम जानकारी को इकट्ठा कर रहे हैं, हम यह देख रहे हैं कि इसमे क्या रिस्क है, इसे कैसे रोका जा सकता है कि इसके लिए हम जल्द ही एक बैठक करेंगे।

रिस्क को खत्म करेंगे
ओपी रावत ने कहा कि आयोग लगातार इस तरह की बैठक करता है, यह नई तकनीक है। हम चाहेंगे कि इस बात को देखें कि कैसे इस तकनीक में रिस्क को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि हम लोगों को इस बाबत जानकारी देते रहेंगे, साथ ही उन्हे बताते रहेंगे कि क्या करना है और क्या नहीं। हमारी सोशल मीडिया पॉलिसी जारी रहेगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से शिकायत नहीं की गई है।
वोटर कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य नहीं
फेसबुक के डेटा लीक के बाद आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने को लेकर मुख्य आयुक्त ने कहा कि हम आधार से वोटर कार्ड को जोड़ना चाहते हैं, लेकिन इसे अनिवार्य करना जरूरी नहीं है। आपको बता दें कि फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने के बाद लगातार यह सवाल खड़ा हो रहा है कि ऑनलाइन लोगों का डेटा किस तरह से सुरक्षित है। कैंम्ब्रिज एनालिटिका ने आरोप लगाया था कि फेसबुक के यूजर्स के डेटा का दुरुपयोग किया गया था। जिसके बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम मार्क जकरबर्ग को पूछताछ के लिए बुलाएंगे।
जकरबर्ग ने मानी गलती
आपको बता दें कि इस घटना के बाद जकरबर्ग ने कहा कि डेटा की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, ऐसे में अगर यह नहीं कर सकते हैं तो हमे आपके लिए काम करने का हक नहीं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि उनका डेटा लीक हुआ है। साथ ही वह यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह आखिर कैसे हुआ। जकरबर्ग ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसा नहीं हो, हम इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे। जकरबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए यह तमाम बाते की है।
इसे भी पढ़ें- लोकायुक्त की नियुक्ति न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 12 राज्यों से मांगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications