ईवीएम से जुड़ी शिकायत के लिए चुनाव आयोग ने ईवीएम कंट्रोल रूम बनाया, इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से लगातार विपक्ष ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है, उसके बाद आखिरकार चुनाव आयोग ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर 24 घंटे चलने वाली कंट्रोल रूम को स्थापित किया है। यह ईवीएम कंट्रोल रूम निर्वाचन सदन में सक्रिय है, जहां पर ईवीएम से जुड़ी हर शिकायत की जा सकती है। इस कंट्रोल रूम में उन ईवीएम को लेकर किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है जिसका इस्तेमाल मतदान के दौरान हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से इस कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है, जहां पर फोन करके ईवीएम से जुड़ी शिकायत की जा सकती है। कंट्रोल रूम की ओर से जो नंबर जारी किया गया है वह 011-23052123 है।

evm

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) से परिणामों से पहले यूपी के चार जिलों में ईवीएम को लेकर बवाल मच गया। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दलों ने हंगामा किया। राजनीतिक दलों ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगाया और इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से साथ उनकी बहस भी हुई। जबकि चुनाव आयोग ने इस आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें महज अफवाह करार दिया है। इस बीच, ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने देश में हुए आम चुनावों के लिए 23 मई को होने वाली मतों की गिनती के दौरान वीवीपैट मशीनों की पर्ची का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के आंकड़ों के साथ शत प्रतिशत मिलान करने की मांग वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। आयोग ने कहा कि सभी मामलों में ईवीएम और वीवीपैट को पार्टियों के उम्मीदवारों के सामने अच्छे से सील किया गया था और विडियोग्रफी की गई थी। सभी आरोप आधारहीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+