चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत और BJP के दिलीप घोष को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?
चुनाव आयोग ने बुधवार को महिलाओं पर टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हाल ही में सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत के मंडी लोकसभा प्रत्याशी बनने पर निशाना साधा था। वहीं, बीजेपी के नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी घोष से जवाब मांगा था।

बीते रविवार को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया। कंगना रनौत को टिकट देने पर कांग्रेस नेता श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी जिन्हें हंगामा होने के पर हटा लिया गया।
इस मामले में कांग्रेस नेता श्रीनेत ने सफाई भी दी। कांग्रेस की प्रवक्ता ने कहा कि उनका अकाउंट कई लोग इस्तेमाल करते हैं और उन्हीं में से किसी ने ये किया है। उन्होंने कहा कि जैसे मुझे इस पोस्ट के बारे में पता चला मैंने उसे हटा दिया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं उन्हें पता है कि मैं कभी किसी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकती हूं।
बीजेपी नेता दिलीप घोष भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने में पीछे नहीं रहे। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को कभी गोवा की बेटी बताती है तो कभी त्रिपुरा की बेटी बताती हैं। ऐसे में ममता बनर्जी बताएं की उनके पिता कौन है? ऐसे ही किसी की भी बेटी होना ठीक नहीं।
उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया। जिसके बाद टीएमसी ने दिलीप घोष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इसे नारी अस्मिता से इसे जोड़ दिया और चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications