चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब "स्टेट आइकन" के पद से हटाया, एक्‍टर बोले मैंने पद छोड़ दिया है

चंडीगढ़, 7 जनवरी। भारत के चुनाव आयोग ने अभिनेता सोनू सूद की पंजाब के "स्टेट आइकन" के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। बता दें सोनू सूद को भारत के चुनाव आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का "आइकन" बनाया गया था। वहीं सोनू सूद को इस पद से हटाए जाने की खबरों के बीच सोनू सूद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैंने स्‍वेच्‍छा से पंजाब स्‍टेट आइकन का पद छोड़ दिया है।

sonusood

बता दें पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के "स्टेट आइकन" के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया। वहीं चुनाव आयोग अधिकारी के इस बयान के बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- सभी अच्छी चीजों की तरह, यह यात्रा भी समाप्त हो गई है। मैंने स्वेच्छा से पंजाब के स्टेट आइकन के रूप में पद छोड़ दिया है। यह निर्णय मेरे और चुनाव आयोग द्वारा पारस्परिक रूप से मेरे परिवार के सदस्य द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के कारण लिया है। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

अभिनेता और लॉकडाउन में लोगों के लिए मसीहा बन कर मदद करने वाले सोनू सूद ने पिछले नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में शामिल हो रही हैं लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है।

पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सूद पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में सुर्खियां बटोरे थे। सोनू सूद ने कोविड लॉकडाउन के बीच बेरोजगारी के बीच अपने घर वापस लौटने के दौरान विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी कामगारों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था की थी इसके बाद से लगातार वो जरूरमंदों की मदद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+