कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी के चॉपर की तलाशी, चुनाव आयोग ने सामान भी खंगाला
नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को लेकर एक खबर आई है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके सामान और चॉपर की तालाशी ली। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उड़नदस्ते ने इसके पहले, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के सामान की भी हेलीपैड पर चेकिंग की थी।

इससे पहले बुधवार को ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने चुनाव आयोग से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी। बीजेडी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि जब अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के हेलीकॉप्टर में रखे एक सील पैक बक्से की जांच करने लगे तो केंद्रीय मंत्री ने उनके साथ बदसलूकी की जबकि अधिकारी केवल अपनी ड्यूटी कर रहे थे। प्रधान की शिकायत में बीजेडी ने चुनाव आयोग को लिखा- कई सारे न्यूज चैनलों पर ये दिखाया गया कि भाजपा के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने किस तरह अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपने चॉपर और एक सील सूटकेस की जांच करने से भी रोका जबकि ये सामान्य चुनाव ड्यूटी की चेकिंग का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: आयकर छापेमारी को लेकर मोदी पर भड़के सीएम कुमारस्वामी, कहा- मैं डरता नहीं
वहीं इससे भी पहले, कांग्रेस ने पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से एक 'संदिग्ध काला बक्सा' निकलने की चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कांग्रेस ने इसको लेकर पीएम मोदी से सफाई भी मांगी थी।
यह भी पढ़ें- जानिए कर्नाटक की बैंगलोर मध्य विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications