कर्नाटक: आयकर छापेमारी को लेकर मोदी पर भड़के सीएम कुमारस्वामी, कहा- मैं डरता नहीं।

नई दिल्ली- कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आयकर छापेमारी के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से उन्हें कोई डरा नहीं सकता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से सीखने की जरूरत नहीं है।

HD Kumaraswamy: I am not scared of I-T raids

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए बेंगलुरु में कहा है कि "मैं आयकर छापेमारी से नहीं डरता। अगर देवगौड़ा भी किसी के घर डिनर के लिए जाते हैं, तो उसके यहां रेड पड़ जाती है। यह किस तरह की सरकार है? मुझे पीएम से सीखने की जरूरत नहीं है। एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं इस तरह से किसी बेकसूर की जिंदगी में परेशानियां खड़ी नहीं करता।"

दरअसल, चुनाव के ऐलान के बाद जैसे-जैसे हवाला के जरिए पैसे इधर-उधर किए जाने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को मिल रही है, उसने कई जगह कार्रवाई की है। कर्नाटक समेत उसे कई जगहों पर सफलता भी मिली है। मध्य प्रदेश में तो बहुत बड़ी रकम का खेल पकड़ा जा चुका है। लेकिन, चुनाव के दौरान इस तरह की कार्रवाई से विपक्ष बहुत परेशान है और मोदी सरकार पर जानबूझकर उन्हें निशाना बनाने के आरोप लगा रहा है। विरोधी पार्टियां ही नहीं, चुनाव आयोग ने भी केंद्र से कहा है कि अगर भारी मात्रा में कैश के खेल की सूचना मिलती है, तो केंद्रीय एजेंसियां आयोग को लूप में लेकर ही कार्रवाई को आगे बढ़ाए। इसलिए हाल के दिनों में आयकर छापेमारी का हर मामला राजनीतिक रंग अख्तियार करता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+