कर्नाटकः चुनाव आयोग ने ली राहुल गांधी और अमित शाह के विमानों की तलाशी

Recommended Video

      Rahul Gandhi & Amit Shah के Planes की Election Commission ने ली तलाशी । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के विमानों की चुनाव आयोग की अधिकारियों ने तलाशी ली गई। ये दोनों नेता कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने आए थे।

      Election commission officials search planes of Rahul Gandhi and Amit Shah

      बताया जा रहा है कि कर्नाटक में हुबली हवाई अड्डा पर उतरने के बाद मंगलवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इन विमानों की तलाशी ली। इस तलाशी अभियान में जिला स्तर के तीन अधिकारी शामिल थे।

      चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि कर्नाटक में मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।

      तलाशी के बाद कर्नाटक के धारवाड़ जिला के उपायुक्त एस बी बोम्मनाहल्ली ने कहा कि निर्वाचन के नोडल अधिकारी करपले के नेतृत्व में टीम ने आकस्मिक तलाशी ली। राहुल गांधी और अमित शाह जिन विमानों से पहुंचे, हमने उनकी तलाशी ली। इसके पीछे कोई नीहित मंशा नहीं थी।

      कर्नाटक पहुंचते ही चुनाव नोडल अधिकारी करपले और हीरे गौड़ा व योगानंद के नेतृत्व में टीम ने इन नेताओं के विमानों की तलाशी ली। तलाशी के बाद गौड़ा ने पत्रकारों से कहा कि हमें उनके सामान में कुछ नहीं मिला। शाह के साथ दो और लोग थे। हमने उनके नामों की जांच नहीं की।'

      यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट तो छोड़िए, देश के किसी भी हाईकोर्ट में एक भी दलित जज नहीं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+