राहुल गांधी को मिली राहत, EC ने जवाब देने की बढ़ाई मोहलत
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव आयोग पैनी नजरों से राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के बयानों पर निगरानी रख रहा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उनके भाषण के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी की अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें जवाब देने के लिए मोहलत दे दी है। मध्य प्रदेश के शहडोल में दिए भाषण पर चुनाव आयोग द्वारा नोटिस का जवाब देने के लिए 7 मई तक का समय मांगा था, जिसे आयोग ने मंजूर कर लिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा क़ानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों को मारा जा सकेगा। बीजेपी द्वारा शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था, और 48 घंटे के भीतर यानी 3 मई तक जवाब देने को कहा गया है।
मामला 23 अप्रैल का है, जिसके तहत राहुल गांधी ने शहडोल में कहा था कि नरेन्द्र मोदी ऐसा कानून लाए हैं जिससे आदिवासियों को गोली मारी जा सकेगी। उन्होंने क हा कि आदिवासियों से जंगल, जमीन, जल लेकर गोली तक मारी जा सकेगी, जिसे लेकर बीजेपी ने इसकी शिकायत आयोग से की थी। बाद में कांग्रेस ने जवाब देने के लिए मोहलत मांगी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications