राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव रद्द, चुनाव आयोग ने लिया फैसला

चुनाव आयोग ने संक्षिप्त बयान में कहा कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों को लेकर 16 मई को जारी किए गए प्रेस नोट को वापस लिया जाता है।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने अगले महीने होने वाले राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव को रद्द कर दिया है। गुजरात, गोवा और पश्चिम बंगाल में ये चुनाव 8 जून को होने वाले थे।

Election Commission defers Rajya Sabha elections to 10 seats in Goa, Gujarat and West Bengal.

8 जून को होने वाले थे ये राज्यसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने संक्षिप्त बयान में कहा कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीखों को लेकर 16 मई को जारी किए गए प्रेस नोट को वापस लिया जाता है। यहां 8 जून को होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया है। आयोग की ओर से ये भी कहा गया कि अभी इस चुनाव की नई तारीखों पर फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि 16 मई को चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट का माना जाता तो सोमवार को अधिसूचना जारी की जानी थी लेकिन अब इस चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

राज्यसभा के जाने-माने चेहरों का कार्यकाल जुलाई और अगस्त में समाप्त हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन का नाम शामिल है। राज्यसभा से जिन 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें चार तृणमूल कांग्रेस के, तीन कांग्रेस, दो बीजेपी और एक सीपीएम के हैं। बता दें कि 3 जून से ईवीएम हैक करने की सियासी दलों की चुनौती के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। वहीं जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव भी हैं। इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। इस बीच चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के सीईओ को पत्र लिख कर ईवीएम चुनौती अगले महीने सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+